लाइव टीवी

UP Holidays List 2022: यूपी में इस बार जमकर सरकारी छुट्टियां, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Updated Dec 22, 2021 | 13:05 IST

UP Holidays List 2022, Uttar Pradesh Government Holidays List 2022 Calendar: 2022 में सरकारी कर्मचारियों को अच्छी-खासी छुट्टियां मिलने वाली हैं। बात अगर उत्तर प्रदेश की हो तो नए साल में राज्य सरकारी कर्मचारियों को काफी छुट्टियां मिलेंगी। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को होली और दिवाली पर तो इतनी छुट्टियां मिलेंगी कि आप सोच भी नहीं सकते।

Loading ...
यूपी में कर्मचारियों को 2022 में जमकर छुट्टियां
मुख्य बातें
  • साल 2022 का लोग कर रहे इंतजार
  • नए साल में उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को छुट्टियों का तोहफा
  • होली में चार दिन लगातार अवकाश

 UP Holidays List 2022, Uttar Pradesh Government Holidays List 2022 Calendar:  साल 2021 खत्म होने वाला है और अब लोगों को नए साल यानी 2002 का इंतजार है। ऐसे में केन्द्र से लेकर राज्य सरकार तक ने छुट्टियों के कैलेंडर जारी कर दिए हैं। 2022 में सरकारी कर्मचारियों को अच्छी-खासी छुट्टियां मिलने वाली हैं। बात अगर उत्तर प्रदेश की हो तो नए साल में राज्य सरकारी कर्मचारियों को काफी छुट्टियां मिलेंगी। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को होली और दिवाली पर तो इतनी छुट्टियां मिलेंगी कि आप सोच भी नहीं सकते। कैलेंडर के अनुसर, नए साल में  साल शनिवार और रविवार के दिन कुल 7 सार्वजनिक अवकाश पड़ रहे हैं। हालांकि, दीपावली  के अगले दिन कर्मचारियों को ऑफिस जाना होगा। तो पहले छुट्टियों की सूची देखते हैं...

UP Holidays List 2022: यहां देखें 2022 सरकारी छुट्टियों की पूरी सूची

 

महीना  तारीख  छुट्टियां
 
जनवरी 26  गणतंत्र दिवस 
फरवरी 15  मोहममद हजरत अली जन्मदिन
मार्च 1 महा शिवरात्रि
मार्च 17 होलिका दहन    
मार्च 18 होली
अप्रैल 10 राम नवमी
अप्रैल 14  भीमराव आंबेडकर जयंती
अप्रैल 15 गुड फ्राइडे
मई 3 ईद उल फितर
मई 16 बुद्ध पूर्णिमा
जुलाई 10 बकरीद
अगस्त मोहर्रम
अगस्त 12 रक्षाबंधन
अगस्त 15 स्वतंत्रता दिवस
अगस्त 18 जन्माष्टमी
अक्टूबर 2 महात्मा गांधी जयंती
अक्टूबर 4 महानवमी
 अक्टूबर 5 दशहरा
अक्टूबर 9 बारावफात
अक्टूबर 24 दीपावली
अक्टूबर 26 गोवर्धन पूजा
अक्टूबर 27 भैया दूज
नवंबर 8 गुरु नानक जयंती
दिसंबर 25 क्रिसमस डे

कर्मचारियों को होली के दौरान लगातार चार दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। 17 मार्च को होलिका दहन, 18 मार्च को होली पड़ेगी। इसके बाद शनिवार और रविवार का अवकाश मिलेगा। जबकि, 24 अक्टूबर को दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा इस बार 25 को ना होकर 26 अक्टूबर को पड़ेगा। इसलिए दिवाली के अगले दिन दफ्तर खुला रहेगा। राज्य सरकार ने 24 सार्वजनिक और 29 निर्बंधित अवकाश जारी किए हैं।