लाइव टीवी

इस आइसक्रीम को खाते ही मुंह में लग जाती है आग, दुकानदार लिखित में लेते हैं क्लेरिफिकेशन

Updated Jun 19, 2022 | 16:44 IST

Hot and Spicy Ice Cream: मार्केट में कई तरह के फ्लेवर्स में आइसक्रीम मिलती है। जरूरी नहीं कि सबको हर फ्लेवर की आइसक्रीम पसंद ही आए। वैसे तो आइसक्रीम खाकर इंसान भीतर तक ठंडा हो जाता है, लेकिन अगर आप आइसक्रीम खाएं और यह आपको ठंडा करने के बजाय आपके मुंह में आग लगा दे, तो आपका कैसा रिएक्शन होगा?

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
आइसक्रीम
मुख्य बातें
  • इस आइसक्रीम को खाकर मुंह में लगती है आग
  • दुनिया का सबसे तीखी मिर्च का होता है इस्तेमाल
  • अपने ही रिस्क पर खा सकता है ग्राहक

Hot and Spicy Ice Cream: गर्मियों में लोगों को आइसक्रीम बहुत पसंद आती है। जैसे ही लोग बाहर निकलते हैं और उन्हें गर्मी महसूस होती है, वह आइसक्रीम वाले के पास पहुंच जाते हैं और मजे से इसका स्वाद लेते हैं। आइसक्रीम हर किसी को पसंद होती है। मार्केट में कई तरह के फ्लेवर्स में आइसक्रीम मिलती है। जरूरी नहीं कि सबको हर फ्लेवर की आइसक्रीम पसंद ही आए। वैसे तो आइसक्रीम खाकर इंसान भीतर तक ठंडा हो जाता है, लेकिन अगर आप आइसक्रीम खाएं और यह आपको ठंडा करने के बजाय आपके मुंह में आग लगा दे, तो आपका कैसा रिएक्शन होगा?

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक आइसक्रीम काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस आइसक्रीम को खाने के बाद आपके भी मुंह में आग लग जाएगी। यह आइसक्रीम जापान के छोटे से गांव हिराता में मिलती है। इस आइसक्रीम के साथ खाने वाले को एक चैलेंज भी मिलता है। दरअसल, इस आइसक्रीम को मुंह लगाते ही ज्यादातर लोग छोड़ देते हैं। इसके साथ चैलेंज यह है कि जो भी इसे पूरा खा जाता है, दुकानदार उससे पैसे नहीं लेता है। हिराता गांव अपनी इस स्पेशल तीखी आइसक्रीम के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

आइसक्रीम में होता क्या है?

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आइसक्रीम के कोन पर दुनिया की सबसे तीखी मिर्च हैबानेरो ( Habanero) के पाउडर को डस्ट किया जाता है। यह मिर्च इतनी तीखी होती है कि एक बार मुंह में लगती है इंसान की चीख निकल जाती है। कितना भी तीखा खाने वाला शख्स इस मिर्च को बर्दाश्त ही नहीं कर पाता है। सिर्फ इस मिर्च के पाउडर को आइसक्रीम के ऊपर डाला जाता है, लेकिन यह आइसक्रीम इतनी तीखी हो जाती है कि दुकानदार इसे खाने से पहले लोगों से लिखित में इस बात का क्लेरिफिकेशन लेते हैं कि ग्राहक अपने रिस्क पर इसे खा रहा है। देखें वीडियो- 

दुकानदार लिखित में लेता है क्लेरिफिकेशन

इस आइसक्रीम को बनाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। इससे भी ज्यादा इसे खाना मुश्किल है। आप बता दें कि इस मुंह जलाने वाली आइसक्रीम की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। सुनामी और रेडिएशन के खतरे के बाद लोगों को अपना खर्च चलाने में समस्या होने लगी थी। इसके बीच यहां के किसानों ने हैबानेरो ( Habanero) मिर्ची को उगाना शुरू किया। इस तीखी मिर्ची के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए उन्होंने इसे सॉफ्ट सर्व आइसक्रीम के साथ परोसा। यह आइडिया इतना हिट हुआ कि अब यह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गया।