लाइव टीवी

बिस्तर पर लेटे-लेटे दो देशों की यात्रा करा देता है ये होटल! बेहद दिलचस्प है इसकी कहानी

Updated Nov 17, 2021 | 15:34 IST

इस ऐसतिहासिक होटल का नाम है अर्बेज होटल। इस होटल को अर्बेज फ्रांको-सुइसे होटल के नाम से भी जाना जाता है। इस होटल की सीमा फ्रांस और स्विट्जरलैंड दोनों से लगती है। मसलन ये कि यह होटल दोनों देशों में आता है।

Loading ...
बेहद दिलचस्प है इस होटल की कहानी
मुख्य बातें
  • अजीबोगरीब कारण को लेकर दुनिया में फेमस है ये अर्बेज होटल
  • दो देशों में एक साथ पड़ता है ये होटल
  • होटल का बाथरूम एक देश में, तो बार दूसरे देश में...

इस दुनिया में काफी अनोखे और खूबसूरत होटल्स हैं। कई होटल्स तो ऐसे हैं, जो अपनी खास पहचान के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। लेकिन, इसी दुनिया में एक होटल ऐसा भी है, जहां बैठे-बैठे लोग दो देशों की यात्रा एक साथ कर लेते हैं। ये बता सुनकर भले ही आपको अजीब लग रहा हो, लेकिन यह सच है। तो आइए, आज हम आपको उस होटल के बारे में बताते हैं, जहां बिस्तर पर लेटे-लेटे लोग दो देशों की यात्रा कर लते हैं।
  
इस ऐसतिहासिक होटल का नाम है अर्बेज होटल। इस होटल को अर्बेज फ्रांको-सुइसे होटल के नाम से भी जाना जाता है। इस होटल की सीमा फ्रांस और स्विट्जरलैंड दोनों से लगती है। मसलन ये कि यह होटल दोनों देशों में आता है। जिसके कारण इस होटल के दो-दो एड्रेस हैं। इस होटल के एक कमरे का बाथरूम फ्रांस में आता है,  तो बार स्विट्जरलैंड में पड़ता है। वहीं, होटल के कमरों को दो बराबर हिस्सों में बांटा गया है। इन कमरों को इस तरह सजाया गया कि आधे फ्रांस में, तो आधे स्विट्जरलैंड में हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि तकिए भी दोनों देशों के हिसाब से अलग-अलग लगाए गए हैं।

125 साल पुराना है होटल

तकरीबन सवा सौ सालों से भी ज्यादा पुराने इस होटल की गिनती 2-स्टार की श्रेणी में होती है। लेकिन, अजीबोगरीब खासियत को लेकर काफी दूर-दूर से लोग यहां रहने के लिए आते हैं। होटल में पहुंचने वाले गेस्ट से पूछा जाता है कि आप कौन से देश के कल्चर का आनंद लेना चाहेंगे। लिहाजा, उसी के हिसाब से गेस्ट को सुविधा दी जाती है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस होटल पर द्वितिय विश्व युद्ध के दौरान जब जर्मनी ने फ्रांस पर अपना कब्जा कर लिया था। उस दौरान फ्रांस के सैनिकों को एक ही भाग में जाने की इजाजत थी, क्योंकि होटल का एक हिस्सा स्विट्जरलैंड में भी मौजूद था। तो आपको जब भी मौका मिले तो इस होटल में जाकर एक साथ दो देशों का आनंद जरूर उठाएं।