लाइव टीवी

अजब: गोल मटोल बच्चे के सामने आइसक्रीम वाले के छूटे पसीने, Video देखकर आपको भी आएगा मजा

Updated Aug 31, 2022 | 16:10 IST

Funny Video: एक शख्स टर्किश अंदाज में आइसक्रीम बेच रहा था। इस दौरान उसके सामने एक गोल-मटोल सा बच्चा खड़ा था। वह बच्चा आइसक्रीम बेचने वाले के साथ जो करता है, उसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आइसक्रीम
मुख्य बातें
  • टर्किश अंदाज में आइसक्रीम बेच रहा था शख्स
  • छड़ी से बच्चे को लुभाने की कर रहा था कोशिश
  • बच्चा निकला आइसक्रीम वाले से 100 कदम आगे

Funny Video: आपने अक्सर किसी मॉल या बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आजकल आइसक्रीम बेचने की नई टेक्निक देखी होगी।आपने देखा होगा कि आइसक्रीम बेचने वाले एक लंबी सी छड़ी में आइसक्रीम को फंसाता है और लोगों को लुभाने की कोशिश करता है। एक तरह से वह आइसक्रीम बेचने के साथ लोगों का मनोरंजन भी करता है। यह आइसक्रीम बेचने का टर्किश अंदाज है। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ऐसा ही करता नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स टर्किश अंदाज में आइसक्रीम बेच रहा था। इस दौरान उसके सामने एक गोल-मटोल सा बच्चा खड़ा था। वह बच्चा आइसक्रीम बेचने वाले के साथ जो करता है, उसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो टर्किश अंदाज में आइसक्रीम सेलिंग का है। आप देख सकते हैं कि बच्चा आइसक्रीम बेचने वाले की बैंड बजाकर रख देता है। देखें वीडियो- 

मजेदार वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि आइसक्रीम के बहाने शख्स खेल तमाशा दिखा रहा था। हालांकि, गोल-मटोल बच्चे को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके बाद उसने आइसक्रीम के साथ छड़ी भी छीन ली। शुरुआत में आइसक्रीम वाला कमर लचकाकर बच्चे को लुभाना चाह रहा था। हालांकि, बच्चे को आइसक्रीम खाने की इतनी तलब लगी थी कि उसके पास तमाशा देखने का वक्त नहीं था। इसके बाद उसने झट से आइसक्रीम की छड़ी पकड़ ली। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि छड़ी छुड़ाने में आइसक्रीम वाले की हालत खराब हो जाती है। इस नजारे को देखकर लोगों का हंस-हंसकर पेट दर्द करने लगा। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।