लाइव टीवी

भारतीय लड़कियां पहुंच गईं अमेरिका और बीच सड़क पर करने लगीं ऐसा काम, देखकर खुश हो जाएंगी ऐश्वर्या राय

Updated Jun 25, 2022 | 12:16 IST

Indian Girls Dance Video: सोशल मीडिया पर चार भारतीय लड़कियों का वीडियो जमकर धूम मचा रहा है। इन लड़कियों ने अमेरिका की सड़कों पर अपने डांस से धूम मचा दी है। आपने पहले भी ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें भारत के लोग विदेशों में जाकर भारतीय सिनेमा का प्रचार करते दिखाई देते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में ये चार भारतीय लड़कियां अमेरिका की सड़कों पर ऐसा ही करती दिखाई दे रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
भारतीय लड़कियों का डांस
मुख्य बातें
  • अमेरिका पहुंचकर भारतीय लड़कियों ने किया डांस
  • भारतीय लड़कियों ने 'गुरू' फिल्म के गाने पर किया डांस
  • वीडियो देखकर खुश हो जाएंगी फिल्म की एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय

Indian Girls Dance Video: भारत के लोग दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं, वह अपनी छाप छोड़ ही देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर चार भारतीय लड़कियों का वीडियो जमकर धूम मचा रहा है। इन लड़कियों ने अमेरिका की सड़कों पर अपने डांस से धूम मचा दी है। आपने पहले भी ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें भारत के लोग विदेशों में जाकर भारतीय सिनेमा का प्रचार करते दिखाई देते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में ये चार भारतीय लड़कियां अमेरिका की सड़कों पर ऐसा ही करती दिखाई दे रही हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों भारतीय लड़कियां एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के गाने पर अमेरिका की सड़कों पर बहुत ही कमाल का डांस करती नजर आ रही हैं। ये चारों लड़कियां टाइम्स स्क्वायर पर अपने डांस का हुनर दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन के अनुसार, बारिश के बाद लड़कियों ने 'गुरू' फिल्म का गाना 'बरसो रे मेघा' पर कमाल का परफॉर्मेंस देना शुरू किया। इसके बाद अमेरिका की सड़कों पर इन लड़कियों ने धमाल मचा दिया।

ये भी पढ़ें- अजीब सनक: नंगे शरीर पर बांधे पटाखे और लगा ली आग, जब दर्द नहीं हुआ बर्दाश्त तो लगा भागने और फिर..

लड़कियों के कमाल के डांस मूव्स

वीडियो में आप लड़कियों के कमाल के डांस मूव्स और गजब की स्टाइल को देख सकते हैं। चारों का डांस देखकर ऐसा लग रहा है कि इन लड़कियों ने सड़क पर खास परफॉर्मेंस देने की तैयारी लंबे वक्त से की है। वीडियो ने लोगों के दिल को छू लिया है। वीडियो को @eshhpat नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वह खुद एक डांसर के साथ डेंटिस्ट भी हैं। वह देसी शफल नाम के डांस ग्रुप की सदस्य हैं। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह अपनी डांसिंग पार्टनर्स के साथ टाइम्स सक्वायर पर डांस कर रही हैं। देखें वीडियो- 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया जाने के बाद सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म्स से वायरल हो गया है। वीडियो को अबतक 13 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। भारतीय लड़कियों की अमेरिका की सड़कों पर ये डांस परफॉर्मेंस लोगों को बहुत पसंद आ रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने दोस्तों को टैग कर कहा कि उन्हें भी ऐसा करना चाहिए।