लाइव टीवी

जिस आसन को 30 सेकेंड भी नहीं कर सकते लोग, 29 मिनट तक करके भारतीय लड़के ने दुनिया को कर दिया हैरान, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated Jun 22, 2022 | 18:15 IST

Yash Moradiya Broke World Record: 21 साल के यश मोरादिया नाम के योग शिक्षक ने 29 मिनट 4 सेकेंड तक बिच्छू की मुद्रा में रहकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस कीर्तिमान के लिए यश ने 5 साल तक अपना पसीना बहाया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस मुद्रा में पिछला रिकॉर्ड मात्र 4 मिनट 47 सेकेंड का था, जो इस बार 29 मिनट 4 सेकेंड का हो गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
विश्व रिकॉर्ड
मुख्य बातें
  • 21 जून को दुनियाभर में मनाया गया विश्व योग दिवस
  • भारतीय लड़के ने 29 मिनट तक बिच्छू मुद्रा बनाकर कर दिया हैरान
  • 4 मिनट के बदले 29 मिनट का बना दिया विश्व कीर्तिमान

Yash Moradiya Broke World Record: भारत से शुरु हुए योग की ख्याति अब पूरी दुनिया में फैल रही है। योग से न सिर्फ शरीर बल्कि मानसिक मजबूती भी होती है। मंगलवार यानी 21 जून को दुनियाभर में विश्व योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक भारतीय लड़के ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे देखकर दुनिया हैरान रह गई। योग प्रशिक्षक के तौर पर काम करने वाले 21 साल के इस युवक ने अपने टैलेंट से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया।

आपको जानकर हैरानी होगी कि 21 साल के यश मोरादिया नाम के योग शिक्षक ने 29 मिनट 4 सेकेंड तक बिच्छू की मुद्रा में रहकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस कीर्तिमान के लिए यश ने 5 साल तक अपना पसीना बहाया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस मुद्रा में पिछला रिकॉर्ड मात्र 4 मिनट 47 सेकेंड का था, जो इस बार 29 मिनट 4 सेकेंड का हो गया। गौरतलब है कि भारतीय युवक यश मोरादिया इन दिनों दुबई में रहते हैं। सोचकर ही हैरानी होती है कि अगर 29 मिनट तक एक ही जगह पर पैरों के बल खड़े होने को कह दिया जाय तो लोगों की हालत खराब हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- अजीब सनक: नंगे शरीर पर बांधे पटाखे और लगा ली आग, जब दर्द नहीं हुआ बर्दाश्त तो लगा भागने और फिर..

4 मिनट 47 सेकेंड का था पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड

दूसरी तरफ इस युवक ने 29 मिनट 4 सेकेंड तक हाथों के बल बिच्छू की मुद्रा में खड़े होकर दुनिया को हैरत में डाल दिया। स्कॉरपियन पोज का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को लेकर यश मोरादिया ने 5 साल पहले सपना देखा था। इसके बाद उन्होंने हर रोज कड़ी मेहनत और प्रैक्टिस की। इसके बाद भी इस उपलब्धि को हासिल करना कतई आसान नहीं था, क्योंकि बिच्छू मुद्रा में आने के 10 मिनट बाद ही उनके शरीर में तनाव आने लगा था। हालांकि उन्होंने अपने हौसले को टूटने नहीं दिया और नया किर्तिमान गढ़कर दुनिया का आश्चर्य में डाल दिया। 

बता दें कि मोरादिया ने 8 साल की उम्र में ही योगाभ्यास करना शुरू कर दिया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद  उन्होंने कहा कि 10 मिनट बाद ही उन्हें भारी तनाव होने लगा था। इसके बाद उन्हें लग रहा था कि उनके पैर की उंगलियां हैं ही नहीं। उनके कूल्हे और पीठ सुन्न हो गए थे, लेकिन मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास ने उन्हें इस मुद्रा में बने रहने के लिए प्रेरित किया।