लाइव टीवी

टक्कर के बाद कार के बोनट में फंसा तेंदुआ, लोगों ने सोचा कि हो गई मौत; तभी जो हुआ देखकर कांप गए लोग

Updated Jun 22, 2022 | 17:27 IST

Leopard Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि तेंदुआ कार की चपेट में आने के बाद बुरी तरह से घायल हो जाता है। कार से टक्कर लगने के बाद दूर गिरने की बजाए तेंदुआ खतरनाक तरीके से कार के बोनट में फंस जाता है। इसके बाद लोगों ने समझा कि तेंदुआ मर गया है। इसके अगले पल वीडियो में जो दिखाई देता है, वह देखकर लोग कांप जाते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
तेंदुए का एक्सीडेंट

Leopard Viral Video: तेंदुआ इस धरती पर पाए जाने वाले कुछ खतरनाक जानवरों में से एक है। अपने शिकार को यह पलभर में चीरकर रख देता है। कई बार ये शिकारी जानवर जंगल से निकलकर शहरों में आ जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक तेंदुआ जंगल से निकलकर सड़क पर आ जाता है। इसके बाद उसकी टक्कर एक कार से होती है। तेंदुए की कार से इतनी बुरी तरह टक्कर होती है कि वह कार की बोनट में फंस जाता है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि तेंदुआ कार की चपेट में आने के बाद बुरी तरह से घायल हो जाता है। कार से टक्कर लगने के बाद दूर गिरने की बजाए तेंदुआ खतरनाक तरीके से कार के बोनट में फंस जाता है। इसके बाद लोगों ने समझा कि तेंदुआ मर गया है। इसके अगले पल वीडियो में जो दिखाई देता है, वह देखकर लोग कांप जाते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- अजीब सनक: नंगे शरीर पर बांधे पटाखे और लगा ली आग, जब दर्द नहीं हुआ बर्दाश्त तो लगा भागने और फिर..

IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। उन्होंने दो वीडियो ट्वीट किया है। एक वीडियो में तेंदुआ कार की बोनट में फंसा नजर आ रहा है, वहीं दूसरे वीडियो में वह हादसे के बाद जंगल की ओर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। तेंदुए को इस तरह अचानक भागते देखकर हर कोई हैरान है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो महाराष्ट्र के नासिक हाईवे का है। आप देख सकते हैं कि तेंदुआ के टक्कर से कार का अगला हिस्सा काफी डैमेज हो गया है। देखें वीडियो- 

वीडियो में देख सकते हैं कि तेंदुए का आधा हिस्सा कार की बोनट के नीचे फंस जाता है। इसके बाद ड्राइवर कार को रिवर्स गियर पर डालता है। इससे फंसा हुआ तेंदुआ निकल जाता है और वहां से भागने में सफल होता है। एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी बचकर भागते हुए तेंदुए का वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'उम्मीद है कि वह बच जाएगा, भले ही वह बुरी तरह से घायल हो, वह जंगल में भाग जाए।'