लाइव टीवी

महिला डॉक्टर के 'प्यार' में क्लीन बोल्ड हो गया मासूम बच्चा, फिर करने लगा ऐसी हरकतें; देखें Cute Video

Updated Aug 13, 2022 | 20:36 IST

Cute Video: एकतरफा प्यार होना कोई बड़ी बात नहीं। इसमें एक शख्स को सामने वाले की कोई भी चीज खूबसूरत लगने लग जाती है। इसके बाद वह उसे बस निहारने की कोशिश करता है। उसकी एक झलक ही शख्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती है। वीडियो में दिख रहे इन नन्हें जनाब को अपनी डॉक्टर से ही प्यार हो गया, वो भी एकतरफा वाला।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
एकतरफा प्यार
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • मासूम बच्चे को हो गया महिला डॉक्टर से प्यार
  • महिला डॉक्टर को देखकर सबकुछ भूल गया बच्चा

Cute Video: प्यार बहुत ही खूबसूरत अहसास है। यह किसी को किसी से भी हो सकता है। कई बार तो लोगों को पहली नजर का भी प्यार हो जाता है। कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें एकतरफा प्यार हो जाता है। एकतरफा प्यार होना कोई बड़ी बात नहीं। इसमें एक शख्स को सामने वाले की कोई भी चीज खूबसूरत लगने लग जाती है। इसके बाद वह उसे बस निहारने की कोशिश करता है। उसकी एक झलक ही शख्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती है। अब वीडियो में दिख रहे इन नन्हें जनाब को ही देख लीजिए।

वीडियो में दिख रहे इन नन्हें जनाब को अपनी डॉक्टर से ही प्यार हो गया, वो भी एकतरफा वाला। इसके बाद ये नन्हें जनाब ऐसी क्यूट-क्यूट हरकतें करने लगे। जिसे देखकर हर कोई अपना दिल हार बैठा है। आप देख सकते हैं कि नन्हें जनाब ने अपने एक्सप्रेशन से बता दिया है कि वो महिला डॉक्टर के प्यार में हैं। उन्होंने अपना दिल महिला डॉक्टर पर पूरी तरह से लुटा दिया है। इस वीडियो को देखकर पहली नजर में तो ऐसा ही लग रहा है। अगर आपको यकीन नहीं आ रहा है तो आप भी यह क्यूट सा वीडियो देखिए। वीडियो देखने के बाद आप भी हमारी बातों से सहमत हो जाएंगे। देखें वीडियो- 

एकतरफा प्यार!

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला डॉक्टर मासूम बच्चे का चेकअप कर रही होती है, जबकि बच्चा सिर्फ डॉक्टर को निहारता ही रहता है। आप देख सकते हैं कि बच्चा पहले तो असमंजस में पड़ा हुआ नजर आता है। इसके बाद जब डॉक्टर उसको हंसाने के लिए गुदगुदी करती हैं तो वह बहुत प्यारा एक्सप्रेशन देता है। आप देख सकते हैं कि वह डॉक्टर साहिबा के हाथ पर बहुत ही प्यार से अपनी गर्दन टिका देता है। इसके बाद उन्हें प्यारी सी नजरों से देखने लगता है। 

इस वीडियो को देखकर आपको भी यकीनन अपना पहला प्यार याद आ गया होगा। वीडियो इतना प्यारा है कि इसे अब तक 13 मिलियन यानी 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कई लोगों को यह प्यारा वीडियो अंदर से टच कर गया। वीडियो को @TheFigen नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, 'एकतरफा प्यार'