लाइव टीवी

OMG: जन्माष्टमी पर गोविंदा बनी दादी ने सिर से फोड़ दी दही की हांड़ी, Video देख कहेंगे 'अरे गजब'

Updated Aug 21, 2022 | 16:59 IST

Janmashtami Video: भगवान श्रीकृष्ण जब छोटे थे तो अपने पड़ोसियों के घर की हांडी तोड़ देते थे। इसके बाद उनमें रखा सारा माखन खा जाते थे। इस कारण दही-हांडी के उत्सव में मटकी फोड़ने की परंपरा निभाई जाती है। मटकी किसी चौराहे पर टांगी जाती है और फिर लोग पिरामिड बनाकर उसे फोड़ते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दही हांडी
मुख्य बातें
  • जन्माष्टमी पर उम्रदराज महिला ने फोड़ी दही-हांडी
  • दादी ने अपने सिर से ही फोड़ दी दही की हांडी
  • दादी का स्वैग देखकर खुश हो जाएगा दिल

Janmashtami Video: 19 अगस्त को देशभर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया है। इस मौके पर देशभर में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी के त्यौहार पर सबसे ज्यादा धूम दही-हांडी उत्सव की होती है। देश के कोनों-कोनों में आपको दही-हांडी का उत्सव देखने को मिल जाएगा। इस उत्सव को लेकर हर वर्ग के लोगों में खासा उत्साह होता है। हालांकि आपने ज्यादातर युवाओं को ही दही-हांडी फोड़ते देखा होगा।

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान श्रीकृष्ण जब छोटे थे तो अपने पड़ोसियों के घर की हांडी तोड़ देते थे। इसके बाद उनमें रखा सारा माखन खा जाते थे। इस कारण दही-हांडी के उत्सव में मटकी फोड़ने की परंपरा निभाई जाती है। मटकी किसी चौराहे पर टांगी जाती है और फिर लोग पिरामिड बनाकर उसे फोड़ते हैं। युवाओं का ऐसा करना आम बात है, लेकिन क्या आपने किसी बुजुर्ग महिला को ऐसा करते देखा है। देखें वीडियो- 

बुजुर्ग महिला ने सिर से फोड़ी दही की हांडी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में महिलाएं दही-हांडी कार्यक्रम में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं। वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें जो महिला दही की हांडी फोड़ती हैं, उनकी उम्र काफी ज्यादा है। यानी कि वह दादी की उम्र की हैं। इस दौरान वह पिरामिड बनी हुई महिलाओं के ऊपर चढ़कर दही की हांडी फोड़ती नजर आ रही हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि वह पूरे ठसक के साथ अपने सिर से दही की हांडी फोड़ती हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे।

वीडियो को IPS ऑफिसर दीपांशु काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अतुल्य दादी।' वीडियो में बुजुर्ग महिला की फुर्ती और तेजी देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं। महिला की सेहत और फुर्ती हर किसी के लिए नजीर बन सकती है।