लाइव टीवी

भारतीय संस्कृति से प्रभावित हुआ विदेश से आया मुस्लिम जोड़ा, भोलेनाथ के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से की शादी

Updated Sep 19, 2022 | 16:01 IST

Muslim Couple Marry Hindu Rituals: यह कपल अमेरिकी का रहने वाला है, जो इन दिनों भारत घूमने आया हुआ है। इस दौरान कपल काशी भी घूमने गया था। इसके बाद कपल पर भारतीय संस्कृति का ऐसा प्रभाव हुआ कि उसने हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का मन बना लिया।

Loading ...
फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
मुख्य बातें
  • अमेरिका से काशी घूमने आया था मुस्लिम जोड़ा
  • भारतीय संस्कृति का पड़ा ऐसा प्रभाव
  • भगवान भोलेनाथ के मंदिर में रचा ली शादी

Muslim Couple Marry Hindu Rituals: भारतीय संस्कृति का प्रभाव पूरी दुनिया पर है। इन दिनों भारत घूमने आए एक विदेशी मुस्लिम कपल पर भारतीय संस्कृति का ऐसा प्रभाव पड़ा कि उसने भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली। यह घटना देशभर में सुर्खियों में छाई हुई है। यह कपल अमेरिकी का रहने वाला है, जो इन दिनों भारत घूमने आया हुआ है। इस दौरान कपल काशी भी घूमने गया था। इसके बाद कपल पर भारतीय संस्कृति का ऐसा प्रभाव हुआ कि उसने हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का मन बना लिया।

इसके बाद कपल ने बाबा भोलेनाथ को साक्षी मानकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। कपल ने जौनपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर में शादी रचाई। शादी से पहले कपल ने वाराणसी के एक ज्योतिषी से अपनी जन्मकुंडली भी बनवाई। युवक का नाम कियमाह दिन खलीफा है, जो अपनी प्रेमिका केशा खलीफा के साथ अमेरिका से भारत घूमने आए हैं। इन दोनों ने वाराणसी के घाटों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थानों के दर्शन किए।

ये भी पढ़ें- इनके सामने लैला-मजनू भी हैं फेल, बुजुर्ग कपल के इमोशनल प्यार का VIDEO हुआ वायरल

हिंदू परंपरा से की शादी

इतना घूमने के बाद मुस्लिम कपल को भारतीय संस्कृति से प्रेम हो गया। इससके बाद कियमाह ने उन्हें घुमा रहे गाइड राहुल दुबे से किसी ज्योतिषी से मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद राहुल दोनों को ज्योतिषी गोविंद के पास लेकर गए। जिसके बाद दोनों ने ज्योतिषी गोविंद से अपनी जन्मकुंडली तैयार करवाई। फिर कियमाह दिन खलीफा और उनकी प्रेमिका केशा खलीफा ने हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला लिया।

बता दें कि दोनों पिछले 18 साल से रिलेशनशिप में हैं। वह दोनों सबसे पहले शादी के लिए गाइड राहुल दुबे के साथ वाराणसी के कैथी गांव स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर गए। हालांकि, यहां शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा था। इस कारण गाइड राहुल दुबे उन्हें जौनपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर ले गए। इस मंदिर में आकर कपल ने भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। दोनों ने अग्नि के सात फेरे भी लिए और मंत्रोच्चारण के साथ सिंदूरदान भी अदा किया।