लाइव टीवी

कुछ ऐसे जहर उगलकर अपने शिकार की जान ले लेता है जहरीला सांप, VIDEO देखकर नहीं आएगी नींद

Updated Sep 19, 2022 | 19:07 IST

Snake Viral Video: वीडियो में सांप का ऐसा भयानक रूप देखकर हो सकता है आपको कई रातों तक नींद न आए। आपने सांप के बहुत सारे वीडियो पहले देखे होंगे, लेकिन इस वीडियो को देखकर सच में आपकी हालत खराब हो जाएगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
सांप का वीडियो
मुख्य बातें
  • इस वीडियो को देखकर कई रातों तक नहीं आएगी आपको नींद
  • जहरीले सांप ने लाइव वीडियो में उगला जहर
  • पहले नहीं देखा होगा जहरीले सांप का ऐसा भयानक रूप

Snake Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर सांपों के बहुत ही खतरनाक वीडियो देखे होंगे। सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवोंं में से एक है। सांप को अपने सामने देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो जाती है। यहां तक कि सांप बड़े से बड़े जानवरों को भी पल भर में मौत की नींद सुला देता है। कुछ सांप तो ऐसे होते हैं, जिनके डसने पर इंसान पानी भी नहीं मांगता है। 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सांप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। वीडियो एक जहरीले सांप से जुड़ा है, जो अपना बहुत ही भयानक रूप दिखा रहा है। लाइव वीडियो में सांप का ऐसा भयानक रूप देखकर हो सकता है आपको कई रातों तक नींद न आए। आपने सांप के बहुत सारे वीडियो पहले देखे होंगे, लेकिन इस वीडियो को देखकर सच में आपकी हालत खराब हो जाएगी। देखें वीडियो- 

जहरीले सांप का वीडियो उड़ा देगा होश 

वीडियो में आपको एक सांप दिखाई दे रहा होगा, जो सबसे पहले आसमान की तरफ अपना मुंह करता है। इसके बाद वह अपने जबड़े को इतने खौफनाक तरीके से खोलता है, जिसे देखकर ही कई लोगों की हालत खराब हो गई। जिनकी हालत अभी तक नहीं खराब हुई थी, इसके आगे का नजारा देखकर उनकी हालत खराब होने वाली है। आप देख सकते हैं कि इसके बाद सांप अपने मुंह से आसमान की तरफ जहर फेंकता है। यह जहर वह फव्वारे के रूप में फेंकता है।  

वीडियो में सांप को अपना जहर निकालते देखना बहुत ही भयावह है। वह अपना मुंह खोलकर हवा में काफी दूर तक जहर फेंकता है। आपको बता दें कि कुछ सांपों के जहर इतने खतरनाक होते हैं, जिसकी एक बूंद ही पलभर में इंसान के खून का थक्का जमा सकती है। वीडियो को यूट्यूब पर Lion Mountain TV नाम के चैनल से अपलोड किया गया है।