लाइव टीवी

Viral: 22 मंजिला इमारत की छत पर इस तरह कूद रहे थे दो बच्चे, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Updated Nov 09, 2021 | 14:57 IST

वीडियो चीन के हुबेई क्षेत्र स्थित Xianning का है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह 22 मंजिला इमारत की छत पर दो बच्चे छलांग लगा रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इस दौरान दोनों बच्चे बेखौफ नजर आ रहे हैं और मजे लेते हुए एक छत से दूसरी छत पर छलांग लगा रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
चौंकाने वाला है वीडियो
मुख्य बातें
  • छत पर छलांग लगा रहे थे दो बच्चे
  • चीन से चौंकाने वाला वीडियो आया सामने
  • वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उनके अंदर कोई छल-कपट नहीं होता है। इतना ही नहीं कुछ लोग यहां तक कहते हैं कि बच्चे मिट्टी की तरह होते हैं, उन्हें जैसा रूप दे वैसे बन जाते हैं। कई बार बच्चे अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं, जबकि कई बार उनकी शरारत पर भी लोगों को प्यार आता है। लेकिन, दो बच्चों ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि बच्चे इस तरह की हरकत भी कर सकते हैं। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहा ये वीडियो चीन के हुबेई क्षेत्र स्थित Xianning का है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह 22 मंजिला इमारत की छत पर दो बच्चे छलांग लगा रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इस दौरान दोनों बच्चे बेखौफ नजर आ रहे हैं और मजे लेते हुए एक छत से दूसरी छत पर छलांग लगा रहे हैं। गनीमत ये रही कि इस दौरान दोनों बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और प्रॉपर्टी स्टाफ ने दोनों को सकुशल नीचे उतारा। लेकिन, इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला वीडियो

तो वीडियो में आपने देखा किस तरह इतनी ऊंचाई पर दोनों बच्चे मस्ती कर रहे हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। यूट्यूब पर इस वीडियो को 'Sputnik' ने शेयर किया है। अलग-अलग जगहों पर वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान है और कुछ लोग उनके माता-पिता को भी दोषी मान रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।