लाइव टीवी

Viral Pic: ढूंढते-ढूंढते थक गए लोग फिर भी नहीं दिखा कीड़ा, क्या आपको आया नजर?

Updated Nov 09, 2021 | 15:49 IST

इस वायरल तस्वीर को ट्विटर पर @MadhuriXD2000 नाम के यूजर ने शेयर किया है। तस्वीर में लोगों से कीड़े को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसमें ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो गए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद भी लोगों को कीड़ा नजर नहीं आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
कीड़े को ढूंढिए...
मुख्य बातें
  • इस तस्वीर में छिपा है एक कीड़ा
  • लाख कोशिशों के बावजूद लोगों नहीं आ रहा नजर!
  • सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल होती रहती है। कई बार तो तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर लोग धोखा खा जाते हैं और सच्चाई जानने में 'पसीने' तक छूट जाते हैं। एक ऐसी ही तस्वीर इन दिनों लोगों के लिए पहेली बनी हुई है। क्योंकि, इस तस्वीर में लोगों से एक कीड़े को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। आलम ये है कि कई लोग ढूंढते-ढूंढते थक गए लेकिन तस्वीर में उन्हें कीड़ा नहीं दिखा। तो चलिए आप भी इस तस्वीर में कीड़े को ढूंढने की कोशिश कीजिए...

इस वायरल तस्वीर को ट्विटर पर  @MadhuriXD2000 नाम के यूजर ने शेयर किया है। तस्वीर में लोगों से कीड़े को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसमें ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो गए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद भी लोगों को कीड़ा नजर नहीं आ रहा है। क्या आपको कीड़ा नजर आया? हो सकता है कुछ लोगों को कीड़ा दिख गया हो, जबकि अब भी कुछ लोग उसे ढूंढ रहे हों। थोड़ा दिमाग और नजर को खर्च कीजिए शायद कीड़ा दिख जाए।

कीड़े को ढूंढने में लोगों के पसीने छूटे...

अगर अब भी कीड़ा नजर नहीं आया तो चलिए हम आपकी मदद कर देते हैं। फोटो में एक लकड़ी सी कोई चीज दिख रही है आपको, हकीकत में वही कीड़ा है। यह रेंगने वाला कीड़ा है, जिसे Geometrid caterpillars कहते हैं। तो जिस चीज को आप लकड़ी समझ रहे थे असल में वो झांझा है। तो आप भी कीड़े को ढूंढने में धोखा खा गए ना?