लाइव टीवी

किंग कोबरा ने इस तरह किया लड़के का शिकार, फिर जो हुआ वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Updated Aug 18, 2022 | 15:11 IST

King Cobra Video: सोशल मीडिया पर किंग कोबरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यकीन मानिए वीडियो देखकर आपके भी पसीने जरूर छूट जाएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दिल दहलाने वाला नजारा
मुख्य बातें
  • किंग कोबरा ने खतरनाक अंदाज में किया लड़के पर अटैक
  • बेखौफ होकर लड़का सांप को हाथ से हटाते रहा
  • वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

King Cobra Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल सांपों के काफी वीडियो (Shocking Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो फनी भी होते हैं, वहीं कुछ वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (King Cobra Attack Video) में लोग सांप के साथ अजीबोगरीब हरकते हुए और उनके साथ मस्ती करते नजर आते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें किंग कोबरा एक लड़के को अपना शिकार बना रहा है। जिस तरह किंग कोबरा लड़के को काट रहा है उसने सबको हैरान कर दिया है। लेकिन, सांप काटने के बाद लोगों ने उस लड़के के साथ जो किया उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और अपने-अपने अंदाज में यूजर्स वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। 

कोबरा सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में जरा सोचिए अगर किसी को ये सांप काट ले तो उसकी क्या हालत होगी? लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ अलग ही नजारा देखने को मिलेगा, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह विशालकाय कोबरा लड़के के हात पर अपने दांत गड़ा रखे हैं। लड़का लगातार कोबरा को हटाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कोबरा टस से मस नहीं होता है। तभी एक लड़का और आता है वो भी कोबरा को हटाने की कोशिश करता है। काफी मशक्क्त के बाद दोनों मिलकर कोबरा को हटाने में कामयाब हो पाते हैं। इसके बाद जो होता है उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे...

ये भी पढ़ें -  गलत जगह गाड़ी को पार्क करना पड़ा भारी, स्कूटी के साथ हवा में लटका शख्स, देखें मजेदार वीडियो

दिल दहलाने वाला नजारा

लड़के को लोग डॉक्टर के पास नहीं ले जाते हैं बल्कि मुंह से ही जहर निकालने लगते हैं। बताया जा रहा है कि उसकी जान भी बच गई। लेकिन, ये काफी रिस्की था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'therealtarzann' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 84 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये तरीका जानलेवा हो सकता था। कुछ लोग यहां तक कह रहे हैं कि लड़के में गजब की हिम्मत है भाई।