लाइव टीवी

पाइप के सहारे बाथरूम में घुसा किंग कोबरा, टॉयलेट से बाहर निकलते ही कर दी खौफनाक चीज

Updated Jul 15, 2022 | 20:48 IST

King Cobra in Toilet: सांपों में अजगर और किंग कोबरा की प्रजाति सबसे खतरनाक होती है। इन्हें अक्सर जंगलों में या फिर स्नैक हाउस में देखा जाता है। कई बार ये हमारे घरों के आस-पास भी देखे जाते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
सांप का वीडियो
मुख्य बातें
  • टॉयलेट में घुस गया विशालकाय किंग कोबरा
  • कोबरा को देखकर घर वालों की हालत हुई खराब
  • टॉयलेट से निकलकर कोबरा ने की खौफनाक चीज

King Cobra in Toilet: सांप इस दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक होता है। अगर सांप सामने आए जाए तो बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत पतली हो जाती है। सांपों में अजगर और किंग कोबरा की प्रजाति सबसे खतरनाक होती है। इन्हें अक्सर जंगलों में या फिर स्नैक हाउस में देखा जाता है। कई बार ये हमारे घरों के आस-पास भी देखे जाते हैं। कई बार ग्रामीण इलाकों के घरों में सांप निकल आते हैं। इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए स्नेक कैचर को बुलाया जाता है।

हमें सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला, जिसमें एक खतरनाक किंग कोबरा टॉयलेट सीट के बाउल से निकलता दिखाई देता है। दरअसल, यह किंग कोबरा बाथरूम के पाइप के सहारे टॉयलेट में घुस जाता है। किंग कोबरा को पाइप में घुसता देख परिवार के सदस्यों की हालत खराब हो जाती है। इसके बाद वह पाइप में बोरी का टुकड़ा लगा देते हैं। इसके अलावा टॉयलेट सीट में भी बोरी का टुकड़ा लगाकर उसे जाम कर देते हैं। जिससे सांप बाहर न आ सके। इसके बाद परिवार के मुखिया सांप पकड़ने वाले को बुला लेते हैं। देखें वीडियो-

टॉयलेट सीट से निकलते ही फन खोलकर खड़ा हो जाता है किंग कोबरा

जब सांप पकड़ने वाले आते हैं तो वह इस घटना का पूरा वीडियो बनाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले टॉयलेट में पानी डाला जाता है, जिससे सांप पाइप से बाहर आ सकते। एक बार के लिए सांप पाइप से बाहर भी आता है, लेकिन लोगों को देखकर वह फिर अंदर चला जाता है। इसके बाद वह टॉयलेट सीट के बाउल में पहुंच जाता है। इसके बाद वह टॉयलेट सीट से झटके में निकलता है। इस दौरान किंग कोबरा जिस तरह की फुफकार मारता है, उसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

इस घटना का वीडियो Sarpmitra Akash Jadhav नाम के यूट्यूब चैनल पर मौजूद है। वीडियो गुजरात के किसी ग्रामीण इलाके का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्नेक रेस्क्यू टीम काफी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू कर पाती है। वीडियो को अब तक 1.7 करोड़ से व्यूज मिल चुके हैं।