लाइव टीवी

चमत्कार! गड्ढे में गिरा बच्चा तो बेहोश हो गई हथिनी मां, बाहर निकालते ही आ गया होश; देखें VIDEO

Updated Jul 15, 2022 | 20:08 IST

Elephant Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी का बच्चा गलती से एक गड्ढे में गिर गया था। इसके बाद हथिनी मां की हालत खराब हो गई थी। मां की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि वह बेहोश हो गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
हाथी का वीडियो
मुख्य बातें
  • बरसात के मौसम में गड्ढे में गिर गया हाथी का बच्चा
  • बच्चे के गड्ढे में गिरते ही बेहोश हो गई हथिनी मां
  • बाहर निकालते ही मां को आ गया होश

Elephant Video: अपने बच्चे पर मुसीबत आती है तो मां की जान निकल जाती है। फिर चाहे वह इंसान की मां हो या किसी जानवर की। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप इमोशनल हो जाएंगे। वीडियो एक बच्चे और उसकी हथिनी मां से जुड़ा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी का बच्चा गलती से एक गड्ढे में गिर गया था। इसके बाद हथिनी मां की हालत खराब हो गई थी। मां की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि वह बेहोश हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि हथिनी अपने बच्चे के गड्ढे में गिरते ही बेहोश हो गई थी। वहीं बच्चा गड्ढे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। आप देख सकते हैं कि गड्ढे के बाहर कई लोग बेहोश हथिनी को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि वह उसे जगाने में नाकामयाब साबित होते हैं। इसके बाद मां को छोड़कर लोग गड्ढे में गिरे बच्चे को निकालने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि बच्चा मिट्टी से गीला हो गया है। इस कारण वह बाहर नहीं निकल पा रहा है। देखें वीडियो-

बच्चे के निकलने के बाद होता है चमत्कार

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी का बच्चा ऊपर चढ़ने की कोशिश में बार-बार स्लिप कर रहा है। इसके बाद रेस्क्यू टीम किसी तरह हाथी के बच्चे को बुलडोजर से निकालती है। वीडियो में यहीं चमत्कार होता दिखता है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही बच्चे को बाहर निकाल लिया जाता है, वैसे ही हथिनी मां को भी होश आ जाता है। जबकि काफी कोशिश करने के बाद भी वह उठ नहीं रही थी। वायरल वीडियो देखकर लग रहा है कि मिट्टी स्लिप होने के कारण बच्चा गड्ढे में गिर गया होगा। जब मां को लगा होगा कि वह अपने बच्चे को खो चुकी है तो वहीं गड्ढे के बाहर बेहोश हो गई। जब बच्चा बाहर आया तो चमत्कार हो गया और थोड़ी ही देर में मां उठकर खड़ी हो गई। वीडियो को IFS अधिकारी Parveen Kaswan ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।