लाइव टीवी

एक ऐसा राजा जो मंगेतर के गर्भवती होने पर करता है शादी, अभी तक कर चुका है 15 शादियां

Updated May 28, 2021 | 09:20 IST

अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड के राजा के किस्से पूरी दुनिया में मशहूर है। शानदार लाइफस्टाइल जीने वाला राजा अभी तक 15 शादियां कर चुका है और हर शादी के लिए उसकी एक खास शर्त होती है।

Loading ...
एक ऐसा राजा जो मंगेतर के गर्भवती होने पर करता है फिर से शादी
मुख्य बातें
  • अफ्रीक देश स्वाजीलैंड में आज भी चलती है राजशाही
  • अपनी अय्याशियों के लिए मशहूर है यहां का राजा, चर्चे हैं जगजाहिर
  • स्वाजीलैंड का राजा अभी तक कर चुका है 15 शादियां, मंगेतर के गर्भवती होते ही करता है दूसरी शादी

नई दिल्ली: अफ्रीकी में एक देश है जिसका नाम है स्वाजीलैंड, जहां अभी तक राजशाही लागू है। इस देश के राजा का नाम है मस्वति तृतीय, जो अपनी अय्याशियों के मशहूर है। 53 साल के राजा की 15 पत्नियां हैं जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। राजा मस्वति एक प्लेब्वॉय की तरह जिदंगी जीता है। 15 बीवियां होने के अलावा राजा की कई गर्लफ्रेंड भी हैं जिन्हें तब पत्नी का दर्जा मिलता है जब वो गर्भवती हो जाती हैं। 

गरीब मुल्क है स्वाजीलैंड

इस गरीब मुल्क स्वाजीलैंड के राजा के किस्से पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। राजा भले ही विदेश से पढ़ाई किया है लेकिन हरकतें बिल्कुल नासमझ वाली हैं। 'न्यूज 18' के मुताबिक, मुल्क की गरीबी दूर करने की बजाय राजा का सारा ध्यान अपनी लग्जरी लाइफ जीने और मंगतरों पर खर्च करने पर रहता है। कहा जाता है कि यदि राजा का दिल किसी महिला या युवती पर आ गया तो फिर वह उसे पाने कि पूरी कोशिश करता है।

कराता है कुंवारी लड़कियों की परेड
 राजा के बारे में कहा जाता है कि वह सितंबर माह के दौरान दे की सभी कुंवारी लड़कियों की परेड कराता है और सभी को टॉपलेस रखा जाता है। इसके बाद राजा परेड का निरीक्षण करता है और जो लड़की पसंद आती है उसे महल ले जाता है तथा अपनी संगिनी बनाता है। हालांकि राजा के इस फैसले का काफी विरोध भी होता रहा है और कई लड़कियों ने पिछले साल परेश में हिस्सा लेने से साफ मना कर दिया था जिन्हें जुर्माना देना पड़ा। राजा के पिता की भी 125 रानियां थी।

राजा के हैं 35 बच्चे
राजा मस्वति तृतीय के 35 बच्चे हैं। खास बात ये हैं कि उसकी हर रानी अलग-अलग शानदार बंगलों या महलों में रहती हैं। राजा के खर्चे का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उसकी लग्जरी लाइफ के लिए देश के बजट का मोटा हिस्सा आवंटित होता है। राजा पर स्कूली लड़कियों को जबरन उठवाकर उनसे शादी करने का तक आरोप लग चुका है।