लाइव टीवी

कोरिया की लड़कियों ने ‘हाय रे मेरा घाघरा’ गाने पर किया इतना करारा डांस, देखकर माधुरी दीक्षित भी हो जाएंगी फिदा!

dance
Updated Jul 29, 2022 | 16:08 IST

Korean Girls Dance On Madhuri Dixit Song: आप दुनिया के किसी भी देश में चले जाएं, आपको बॉलीवुड गानों के दीवाने मिल ही जाएंगे। बॉलीवुड गाने दुनिया के हर कोने में गाए और सुने जाते हैं। इन पर न सिर्फ भारतीय बल्कि विदेशी भी जमकर डांस करते हैं।

Loading ...
dancedance
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
कोरियन छात्रों का डांस
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • बॉलीवुड गाने पर नाचे कोरिया के छात्र
  • लड़कियों ने माधुरी दीक्षित की तरह किया डांस

Korean Girls Dance On Madhuri Dixit Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के डांस के सभी दीवाने हैं। माधुरी दीक्षित अगर किसी गाने पर डांस करती हैं, तो वह गाना अमर हो जाता है। उनके डांस करने की अदा, उनका स्टाइल, उनके जैसा डांस स्टेप्स शायद ही कोई कर पाए। आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं, आपको माधुरी दीक्षित के डांस के दीवाने मिल ही जाएंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वीडियो में कोरिया के लड़के-लड़कियां माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोरिया के लड़के-लड़कियां सड़क पर माधुरी दीक्षित के गाने पर जोरदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके एक्सप्रेशन्स और स्टेप्स देखकर पता चल रहा है कि इस गाने को वो कितना इंजॉय कर रहे हैं। कोरियन स्टूडेंट्स ‘हाय रे मेरा घाघरा’ गाने पर करारा डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोरियन लड़कियों ने माधुरी दीक्षित के डांस स्टेप्स को को पूरी तरह से कॉपी करने की कोशिश की है। देखें वीडियो-

कोरियन लड़के-लड़कियों का जबरदस्त डांस

कोरियन लड़कियां जिस तरह से गाने में डूबकर डांस कर रही हैं। अगर इस डांस वीडियो को खुद माधुरी दीक्षित देख लें तो वह भी इन कोरियन लड़कियों की दीवानी हो जाएंगी। इस डांस वीडियो को देखकर यह पता चलता है कि भारतीय गानों की पूरी दुनिया दीवानी है। वीडियो में आप कोरियन लड़कों को भी लड़कियों के साथ स्टेप से स्टेप मिलाते देख सकते हैं। ऐसा लगता है कि लड़कियां माधुरी दीक्षित का स्टेप फॉलो कर रही हैं, वहीं लड़के रणबीर कपूर का स्टेप फॉलो कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- नौकर पर आया मालकिन का दिल, प्यार के लिए तोड़ दी सारी दीवारें, मजेदार है पाकिस्तानी महिला की लव-स्टोरी

वीडियो में जो सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात है, वह यह है कि कोरियन लड़के और लड़कियों ने गाना ही बॉलीवुड नहीं चुना बल्कि अपना लिबास भी बिल्कुल भारतीय बना रखा है। उन्हें देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा कि वो कोरियन है। लड़कियों घाघरा और टॉप पहने दिख रही हैं, जबकि लड़के कुर्ता पजामे और कोटी पहने दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को k_drama boy नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 35  हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।