लाइव टीवी

धरती का भगवान! इस तरह बच्ची को डॉक्टर ने दी नई जिंदगी, वीडियो देख आंखों से आ जाएंगे आंसू

Updated Sep 23, 2022 | 11:08 IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉक्टर ने अनोखे अंदाज में बच्ची को नई जिंदगी दी। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दिल जीत लेगा वीडियो
मुख्य बातें
  • डॉक्टर ने बच्ची को अनोखे अंदाज में दी नई जिंदगी
  • वीडियो देख भावुक हो गए लोग
  • यूजर्स डॉक्टर की कर रहे तारीफ

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते छा जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं और उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसमें एक डॉक्टर ने नवजात को नई जिंदगी दी। लेकिन, जिस अंदाज में डॉक्टर ने बच्ची को नई जिंदगी उसने लोगों का दिल जीत लिया और नजारा देखकर लोग भावुक हो गए। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद खुशी के मारे आपके आंखों से भी आंसू छलक पड़ेंगे। 

ये तो हम सब जानते हैं डॉक्टर्स को धरती का भगवान कहा जाता है। कई बार डॉक्टर्स ने लोगों को इस तरह नई जिंदगी दी, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि पैदा होते ही बच्ची की सांसें रुक गई थी। उसे तत्काल प्रभाव से ऑक्सीजन सपोर्ट भी रखा गया था। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टर ने तकरीबन सात मिनट तक उस बच्ची को 'माउथ टू माउथ रेस्पिरेशन' दिया, जिससे उसकी सांसें वापस आ गई। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह डॉक्टर ने बच्ची को नई जिंदगी दी। 

ये भी पढ़ें -  रियल मदर इंडिया...बच्चों का पेट भरने के लिए बैलगाड़ी खींचती है ये मां, झकझोर देगा वीडियो

डॉक्टर ने मासूम को दी नई जिंदगी...

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए भावुक हो गए होंगे। हालांकि, कहा जा रहा है कि यह वीडियो पुराना है और अब फिर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को 'SACHIN KAUSHIK'नामक शख्स ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने पूरी जानकारी भी शेयर की है। इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, हजारों की संख्या में लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग डॉक्टर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।