लाइव टीवी

Shocking Video: जब घर में घुस गया खतरनाक तेंदुआ, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Updated Aug 31, 2021 | 17:24 IST

Leopard Viral Video: IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक तेंदुआ घर के अंदर घुस गया। अब यह वीडियो वायरल होने लगा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
जब घर में घुस गया तेंदुआ...
मुख्य बातें
  • घर में घुस गया खतरनाक तेंदुआ
  • कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

तेंदुआ कितना खतरनाक और चालाक होता है इससे हम सब वाकिफ हैं। जमीन हो, पानी हो या फिर जंगल हर जगह वह बड़ी चालाकी से दूसरों का शिकार करता है। कई बार तो वह रिहायशी इलाकों में भी घुसकर तांडव मचाता है। सोशल मीडिया पर भी तेंदुआ के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर एक पल के लिए लोग दंग रह जाते हैं। लेकिन, अब जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर आप चौंक जाएंगे।

वैसे तो सोशल मीडिया पर जानवरों के कई मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के एक अधिकारी ने शेयर किया है। जिसे देखकर आप जरूर चौंक जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक खतरनाक तेंदुआ चुपके से घर के अंदर घुस गया है। हालांकि, वहां कोई इंसान नहीं नजर आ रहा है। तेंदुआ बड़ी चालाकी से पहले इधर-उधर देखता है और फिर अंदर घुसता ही चला जाता है। यह पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो गया। देखें वीडियो...

बेहद चौंकाने वाला वीडियो...

वीडियो देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि नजारा कितना खतरनाक होगा। ट्विटर पर इस वीडियो को IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। अब यह वीडियो वायरल होने लगा है। कुछ ही समय में इस वीडियो को तकरीबन दो हजार लोग देख चुके हैं और यूजर्स इस पर लगातार कमेंट किए जा रहे हैं।