लाइव टीवी

Video: गिद्ध का शेर ने इस तरह किया शिकार, वीडियो देख कहेंगे- 'यूं ही नहीं कहा जाता इसे जंगल का राजा'

Updated Aug 23, 2021 | 12:03 IST

Lion Attack Video: तालाब किनारे कुछ गिद्ध बैठे थे। तभी शेर वहां पहुंच गया। शेर को देखकर गिद्ध भागने लगे लेकिन एक गिद्ध को शेर ने दबोच लिया। शिकार का यह वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
शेर ने कुछ तरह किया शिकार...
मुख्य बातें
  • शेर ने किया गिद्ध का शिकार
  • वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
  • लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो

Lion Attack Video: ये तो हम सब जानते हैं शेर को 'जंगल का राजा' कहा जाता है। क्योंकि, उसकी चाल, दहाड़ और अंदाज को देखकर ही इंसान तो इंसान दूसरे जानवर भी दूर भाग खड़े होते हैं। ऐसे में जब शेर शिकार के लिए किसी पर हमले करता है तो उसका बचना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर भी शेर के कई खतरनाक वीडियोज आपको देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर एक पल के लिए किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें शेर गिद्ध का शिकार कर रहा है। 

वैसे तो गिद्ध खुद ताकतवर होता। हवा में उड़ते हुए जिस तरह से वह शिकार उसे देखकर कई बार लोग हैरान रह जाते हैं। लेकिन, इस बार खुद गिद्ध शिकार बन गया वो भी किसी साधारण जानवर का नहीं बल्कि शेर का। दअरसल, एक तालाब के किनारे कई सारे गिद्ध बैठे हुए हैं। जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं अचानक एक शेर भी वहां पहुंच जाता है। हालांकि, शेर को देखते ही गिद्ध वहां से भागने लगते हैं। लेकिन, शेर भी चालाकी से एक गिद्ध को दबोच लेता है और उसे अपना शिकार बना लेता है। शिकार के दौरान शेर का अंदाज देखने लायक है। तो पहले आप दिल थामकर वीडियो देखें...

रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

शिकार का वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह दंग रह गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को 'Life and nature' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ यूजर्स जहां इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। वहीं, वाइल्ड लाइफ लवर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।  इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है। जबकि, कुछ का कहना है कि शेर ने यह साबित कर दिया कि उसे जंगल का राजा क्यों कहा जाता है?