लाइव टीवी

Viral: पढ़ाई के दौरान बच्ची का हुआ ऐसा हाल, वीडियो देख कहेंगे- 'मम्मी सेहत के लिए तू तो हानिकारक है'

Updated Aug 23, 2021 | 13:34 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मम्मी बच्चे को पढ़ा रही है। इस दौरान बच्चे का ऐसा हाल है, जिसे देखकर लोगों का दिल पसीज रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पढ़ाई के कारण बच्चे का बुरा हाल...
मुख्य बातें
  • बच्ची को जबरदस्ती पढ़ा रही है मम्मी!
  • पढ़ाई के कारण बच्चे का बुरा हाल
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर बच्चों के भी मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर काफी हैरानी भी होती है। वहीं, कुछ वीडियो में तो बच्चे ऐसी हरकत करते नजर आते हैं जो लोगों का दिल जीत लेता है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों लोगों के बीच 'चक्कर' लगा रहा है। जिसमें पढ़ाई के दौरान बच्चे का ऐसा हाल हो गया, जिसमें देखकर आपको हंसी भी आएगी और बच्चे पर 'दया' भी आएगी। इतना ही नहीं हो सकता है आपको अपने 'बचपन' की याद भी आ जाए।  

बच्चे तो बच्चे ही होते हैं। बच्चे का हर अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। कई बार उनकी शरारत पर भी लोग 'दिल' हार जाते हैं। अब जरा इस वीडियो को ही देख लीजिए पढ़ाई के दौरान बच्चे की क्या हालत हो गई है? बच्चे की मां उसे पढ़ाई के लिए कह रही है और उससे गिनती करने के लिए कह रही है। इस दौरान बच्चे का एक्सप्रेशन देखने लायक है। उसने रो-रो कर अपना बुरा कर लिया है और डर के कारण उसकी हालत खराब हो गई है। पहले वीडियो देखें...

बच्चे का हाल बेहाल...

बच्चे की हालत देखकर आपका भी 'दिल' पसीज गया होगा। इतना ही नहीं हो सकता है आपको अपने बचपन की याद भी आ गई होगी। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। वीडियो को अब तक सात हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, इस पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' बच्चे पर इतना प्रेशर काम का नहीं है। यह अच्छी बात नहीं है, लेकिन बच्ची बड़ी क्यूट है उससे भी ज्यादा उसका आंसर की यह कुछ भी नही है।' एक ने लिखा, ' बच्चे को इस तरह ना पढ़ाएं माता जी'।