लाइव टीवी

Lucknow: कैफे के बाहर दे दनादन! 2 लड़की ने लात-घूसों और गमले से की युवक की जमकर पिटाई; वीडियो वायरल

Updated Jul 23, 2022 | 09:01 IST

लखनऊ के एक कैफे के बाहर युवक के साथ लड़कियों की मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैफे के बाहर एक लड़की युवक को दनादन मार रही है।

Loading ...
युवक को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, गमले से भी किया हमला
मुख्य बातें
  • लखनऊ में कैफे के बाहर जमकर हुआ हंगामा
  • लड़की ने एक लड़के की पिटाई की; बाउंसर्स ने किया बीच-बचाव
  • युवक को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, गमले से भी किया हमला

Lucknow Girl's Video: लखनऊ के एक कैफे के बाहर शुक्रवार रात को हंगामा हो गया। यहां एक लड़की ने एक लड़के की पिटाई कर दी। वीडियो में लड़की अपने दोस्त के साथ मिलकर लड़के को मारती दिखाई दी। लड़की तो इतने गुस्से में थी, कि गमले से पौधे को हटाकर, उसी से लड़के पर हमला बोल दिया। इसी बीच लड़का कुछ समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।लड़की ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ती गई। आखिर में बाउंसर ने मामले को शांत कराया और लड़के को वहां से बाहर निकाला। मारपीट को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

वायरल हुआ वीडियो

खबर के मुताबिक, लड़का- लड़की कैफे में पार्टी करने के लिए पहुंचे थे और दौरान दोनों ने ड्रिंक की और फिर किसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। बहस इस कदर बढ़ने लगी कि यह झगड़े में तब्दील हो गई। दोनों वहीं लड़ने लगे और हाथापाई शुरू हो गई। लड़ते- लड़ते दोनों कैफे के बाहर आ गए और किसी ने इस दौरान लड़ाई का वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। किसी तरह बाउंसर के बीच- बचाव के बाद लड़ाई को रोका गया और दोनों लड़कियां वहां से चली गईं।

Ghaziabad Viral: लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़के को लड़कियों ने धुन डाला, तमाशबीन बनी रही पुलिस

गमले से भी किया हमला

वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़की, लड़के को बुरी तरह पीट रही है। कभी चांटा तो कभी घूंसे मार रही है, इतना ही नहीं बगल में लगा गमला निकालकर वह शख्स को पीटने लगी। इस पास पास में खड़ी युवती बीच-बचाव की कोशिश करती है लेकिन वह भी नाकाम रही। इस दौरान वहां काफी लोग भी जमा हो गए और वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि इस संबंध में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि वह वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जल्द ही एक्शन लेगी और दो भी वीडियो में दिख रहे हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

हैदराबाद में मुस्लिम लड़की के साथ बाइक पर बैठकर जा रहे हिंदू लड़के को भीड़ ने पीटा, देखें Video