लाइव टीवी

लो भइया! अब नेलपॉलिश लगाने की भी आ गई मशीन, उंगली डालो डिजाइन सेलेक्ट करो और मजे देखो

Updated Jul 11, 2022 | 12:53 IST

Nail Polish Machine Video: सोचकर ही फनी लगता है कि अब नेल पॉलिश लगाने की भी मशीन आ गई है। मतलब अब लोग अपने हाथ से नहीं बल्कि मशीनों से नेल पॉलिश लगवाएंगे। मशीन भी ऐसी है कि उंगली डालिए, डिजाइन सेलेक्ट कीजिए और मजे देखिए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
नेल पॉलिश मशीन
मुख्य बातें
  • अब लड़कियां मशीन से लगा सकती हैं नेल पॉलिश
  • उंगली डालो डिजाइन सेलेक्ट करो और लग गई नेल पॉलिश
  • सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो

Nail Polish Machine Video: आपने दाल-चावल, सब्जी और रोटी बनाने की मशीन के बारे में सुना होगा। होटल में खाना सर्व करने के लिए भी मशीनें आ गई हैं। विज्ञान जितनी तेजी से उन्नति कर रहा है और टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है। वैसे-वैसे लोग मशीनों की तरफ भागने लगे हैं। सोचकर ही फनी लगता है कि अब नेल पॉलिश लगाने की भी मशीन आ गई है। मतलब अब लोग अपने हाथ से नहीं बल्कि मशीनों से नेल पॉलिश लगवाएंगे। मशीन भी ऐसी है कि उंगली डालिए, डिजाइन सेलेक्ट कीजिए और मजे देखिए।

नेल पॉलिश लगाने वाली यह मशीन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। इसको देखकर महिलाएं और लड़कियां इसकी तरफ आकर्षित हो रही हैं। पहले जो नेल पॉलिश लोग अपने हाथों से लगाते थे, अब उसके लिए भी मशीनें आ गई हैं। नेल पॉलिश की यह मशीन काफी कमाल की लग रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने नाखून को मशीन में लगाती है और फिर डिजाइन सेलेक्ट करती है। इसके बाद कुछ देर तक प्रोसेसिंग होती है और फिर नेल पॉलिश लग जाती है। देखें वीडियो-

अपने आप नेल पॉलिश प्रिंट करती है मशीन

इससे किसी भी डिजाइन की आकर्षक नेल पॉलिश लगाई जा सकती है। लड़कियां अक्सर नेल पॉलिश के रंग के बारे में सोचती हैं कि उनके नाखून में क्या अच्छा लगता है। उसे लगाने में भी टाइम लगता है। आजकल की लड़कियां तो हर उंगली में अलग-अलग डिजाइन वाली नेल पॉलिश लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में यह मशीन उनके लिए काफी हेल्पफुल है। आप देख सकते हैं कि लड़की अपनी उंगली को मशीन के अंदर डालती है। इसके बाद स्क्रीन पर नाखून का डिजाइन सेलेक्ट करती है। जैसे ही वह डिजाइन सेलेक्ट करती है और उसे एडजस्ट करती है। इसके बाद वह प्रिंट का बटन दबा देती है। देखते ही देखते उसके नाखून पर नेल पॉलिश लग जाती है। वीडियो को techzexpress नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो लड़कियों को काफी पसंद आ रहा है। ज्यादातर लड़कियां इस मशीन से इतनी इंप्रेस हैं कि इसे खरीदने के बारे में कमेंट करके पूछ रही हैं।