लाइव टीवी

1 लाख रुपए में अपनी वर्जिनिटी बेच रही है ये लड़की, सामने आया चौंकाने वाला कारण

Updated Feb 14, 2022 | 18:19 IST

कहते हैं मजबूरी में इंसान ऐसा काम करता है, जिसे करने के लिए वह कभी सोच भी नहीं सकता। कई बार तो लोग अपनी जान तक दे देते हैं। लेकिन, मलेशिया की रहने वाली एक लड़की ने मजबूरी में खुद को बेचने का फैसला किया और लोगों से एक लाख रुपए में खरीदने के लिए अपील कर रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
खुद को ऑनलाइन बेच रही है ये लड़की
मुख्य बातें
  • मलेशिया की रहने वाली एक लड़की खुद को ऑनलाइन बेच रही है
  • लोगों से उसे खरीदने के लिए वो अपील कर रही है
  • वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

Ajab Gajab News: आज कल ऑनलाइन मार्केटिंग का प्रचलन काफी बढ़ गया है। जिन चीजों को लोग पहले दुकान में जाकर खरीदते थे, उन्हीं चीजों को अब घर बैठे खरीद रहे हैं। लेकिन, एक लड़की तो दो कदम आगे निकलते हुए खुद को ऑनलाइन बेच रही है। ये बात सुनकर आपको भले ही झटका लगा हो, लेकिन यह सच है। दरअसल, ये लड़की ऑनलाइन अपनी वर्जिनिटी बेच रही है। लेकिन, जब आप ये जानेगें कि आखिर ये अपनी वर्जिनिटी क्यों बेच रही है, तो आंखों में आंसू आ जाएंगे। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

कहते हैं मजबूरी में इंसान ऐसा काम करता है, जिसे करने के लिए वह कभी सोच भी नहीं सकता। कई बार तो लोग अपनी जान तक दे देते हैं। लेकिन, मलेशिया की रहने वाली एक लड़की ने मजबूरी में खुद को बेचने का फैसला किया और लोगों से एक लाख रुपए में खरीदने के लिए अपील कर रही है। महिला ने अपनी बोली ऑनलाइन लगाई है। खुद का वीडियो शूट कर लड़की लोगों से उसे खरीदने के लिए कह रही है। लड़की ने बताया कि उसने आज तक किसी से संबंध नहीं बनाए। लिहाजा, जो उसे खरीदेगा उसे उसकी वर्जिनिटी भी मिलेगी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर लड़की खुद को क्यों बेच रही है? 

ये भी पढ़ें -  Valentine's Day: 'सेक्स करें लेकिन किस नहीं...', वैलेंटाइन डे पर यहां अजीबोगरीब आदेश

खुद को ऑनलाइन बेच रही है लड़की

रिपोर्ट के अनुसार, लड़की काफी गरीब परिवार से संबंध रखती है। अचानक फैमिली में मुसीबत आन पड़ी है और उसे एक लाख रुपए की जरूरत पड़ गई। लिहाजा, उसने खुद को बेचने का फैसला किया है। क्योंकि, उसके पास कोई ऑप्शन नहीं बचा था। लड़की का कहना है कि मुझे उम्मीद है कि कोई तो मुझे खरीदेगा। अब लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। अब इस मामले पर लोगों की अलग-अलग राय है। किसी का कहना है कि पैसा कमाने के लिए वो शॉर्टकट तरीका अपना रही है। जबकि, कुछ लोग सहानुभूति भी जता रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि उसे किसी ने खरीदा है या नहीं। लेकिन, यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है।