लाइव टीवी

Viral Video: चलती बाइक पर अचानक अजीबोगरीब स्टंट करने लगा शख्स, मिली ऐसी सजा...

Updated Sep 30, 2021 | 16:53 IST

Stunt Viral Video: एक शख्स बाइक पर अजीबोगरीब स्टंट कर रहा था। लेकिन, उसके साथ जो हुआ उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शख्स की तो बैंड बज गई...
मुख्य बातें
  • बाइक पर स्टंट करना शख्स को पड़ गया भारी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  • वीडियो देख लोग नहीं रोक पा रहे अपनी हंसी

Stunt Viral Video: कई लोगों में स्टंट करने का काफी क्रेज होता है। कुछ तो इतने खतरनाक स्टंट करते हैं, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। कई बार तो लोग जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर भी इसके मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक स्टंट का एक और शानदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी छूट जाएगी।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स पहले तो मजे लेकर बाइक चलाता है। फिर, अचानक अजीबोगरीब स्टंट करने लगता है, जिसके कारण उसकी ऐसी हालत हो जाती है कि वह जिंदगी में शायद ही कभी दोबार ऐसी हरकत करे। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं शख्स किस तरह उछल-उछल कर बाइक चला रहा है। कभी हाथ छोड़ देता है, तो कभी सीट से उठ जाता है। फिर अचानक बाइक से उतर जाता है। लेकिन, स्टाइल मारने के चक्कर में उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और फिर जो उसका हाल होता है वो आप वीडियो में देख लें...

दिन बना देगा वीडियो...

जिस ओवर कॉन्फिडेंस के साथ शख्स बाइक चला रहा था उसे भी यकीन नहीं होगा कि परिणाम ऐसा हो सकता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'aw.aw.iq' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 37 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर मौज लेते हुए कमेंट भी कर रहे हैं।