लाइव टीवी

Viral: छोटे बच्चे की तरह गधे को गोद में लेकर गाना सुना रहा था शख्स, दिन बना देगा वीडियो

Updated Oct 05, 2021 | 17:39 IST

Donkey Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स और गधे के बीच कितना गहरा प्यार है। शख्स ने बड़े प्यार से गधे को गोद में रखे हुए हैं और आराम से उसे गाना सुना रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शख्स और गधे का प्यार...
मुख्य बातें
  • बच्चे की तरह गधे को गोद में ले रखा था शख्स
  • गोद में लेकर गधे को गाना सुना रहा था शख्स
  • वीडियो देख भावुक हुए लोग

Donkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं। हो सकता है इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इमोशनल हो जाएं। क्योंकि, एक शख्स जिस तरह से गधे को गोद में लेकर गाना सुना रहा है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं वीडियो के जरिए लोगों को प्यार की नई 'परिभाषा' भी मिल गई है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है और लोग इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

आप ने अपने आस-पास कई लोगों को जानवरों से प्यार करते देखा होगा या फिर सुना होगा। कई वीडियो भी देखे होंगे। लेकिन, शायद ही किसी को गधे से प्यार करते देखा होगा वो भी इस तरह? वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स और गधे के बीच कितना गहरा प्यार है। शख्स ने बड़े प्यार से गधे को गोद में रखे हुए हैं और आराम से उसे गाना सुना रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है शख्स को गधे को सुलाने की कोशिश कर रहा है। या फिर गधे को कोई तकलीफ है, जिससे वह उसका मन बहला रहा है। देखें दिल को छू लेने वाला वीडियो...

दिल जीतने वाला वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'mrdonkers' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ' मेरी पसंदीदा छोटी लड़की, रेली!' आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इसे अब तक 42 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ' रेली अपने पापा से प्यार करती हुई'। एक ने लिखा, ' यह दुनिया का सबसे अच्छा गधा है'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।