लाइव टीवी

Viral: सांप से नजरें मिलाते हुए किस कर रहा था शख्स, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?

Updated Oct 05, 2021 | 16:18 IST

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांप को 'किस' करते हुए नजर आया। वीडियो देखकर लोगों के पसीने छूट गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सांप को 'किस' कर रहा था शख्स
मुख्य बातें
  • सांप के साथ मस्ती करते हुए नजर आया शख्स
  • आंखों में आंखें डालकर किस कर रहा था शख्स!
  • वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

Snake Viral Video: कई लोगों को जानवरों को पालना और उनके साथ खेलने का काफी शौक होता है। इतना ही नहीं अपना ज्यादातर समय अपने पालतू जानवर के साथ ही बिताते हैं। उनके साथ-साथ मजेदार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। कई वीडियो तो देखते ही देखते ही लोगों के बीच छा जाते हैं। उन पर लाखों-करोड़ों में व्यूज आते हैं। लेकिन, एक शख्स सांप के साथ जिस तरह से मजे कर रहा था और उसे 'किस' कर रहा था उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। आलम ये है कि लोग इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं।

आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। ऐसे में जब किसी का सामना सांप से होता है तो अपनी जान बचाने के लिए उल्टे पांव भाग खड़ा होता है। लेकिन, एक शख्स जिस तरह से सांप के साथ मजे कर रहा है उसे देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स कुर्सी पर बैठा है, वहीं उसके हाथ में कोई किताब है। जबकि, सामने टेबल पर एक विशालकाय खतरनाक सांप है। पहले तो सांप इधर-उधर फन मारता है। वहीं, कुछ पल बात शख्स के मुंह के पास सांप पहुंच जाता है। शख्स भी उससे नजरें मिलाने लगता है और सिर को सांप के मुंह के पास लेकर जाता है। ऐसा लगता है दोनों एक दूसरे को किस कर रहे हैं। इतना ही नहीं शख्स तो एक बार सांप को किस भी करता है। देखें वीडियो...

बेहद खतरनाक है वीडियो

दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि इनके बीच काफी 'याराना' है। लेकिन, जिस तरह से सांप फन मार रहा है उसे देखकर लगता है मामला खतरनाक हो सकता था। फिलहाल, यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'pindawaallejatt' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। कुछ लोग जहां वीडियो की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग शख्स पर गुस्सा भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो को देखकर आपको क्या लगता है कमेंट कर जरूर बताएं।