लाइव टीवी

पानी पी रहे शेर के साथ शख्स ने पीछे से किया मजाक, खूंखार जानवर ने पलटकर किया ऐसा

Updated Jun 25, 2022 | 15:13 IST

Man Prank With Lion: वीडियो में एक शख्स 'जंगल के राजा' के साथ मजाक करता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स तालाब में पानी पी रहे एक शेर को पीछे से परेशान करता नजर आ रहा है। इसके बाद शेर जिस तरह का रिएक्शन देता है, उसे देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शख्स शेर से डरना तो दूर, ऐसा लगता है कि वह उसका दोस्त है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
शेर के साथ मजाक
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शॉकिंग वीडियो
  • शख्स ने शेर के साथ कर दिया ऐसा मजाक
  • खूंखार जानवर ने पलटकर किया ऐसा

Man Prank With Lion: शेर जंगल का सबसे खूंखार जानवर होता है। शेर को जंगल का राजा इसीलिए कहा जाता है, क्योंकि वह पलभर में अपने शिकार को चीरकर रख देता है। शेर चाहे पिंजड़े में बंद हो या जंगल में खुला घूम रहा हो, उसे देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। सोचिए अगर आपके सामने अचानक से शेर आ जाए तो क्या होगा? शेर को देखकर लोगों की हालत खराब होनी लाजमी है। क्या आपने कभी किसी को शेर के साथ हंसी-मजाक करते देखा है?

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स 'जंगल के राजा' के साथ मजाक करता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स तालाब में पानी पी रहे एक शेर को पीछे से परेशान करता नजर आ रहा है। इसके बाद शेर जिस तरह का रिएक्शन देता है, उसे देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शख्स शेर से डरना तो दूर, ऐसा लगता है कि वह उसका दोस्त है। शख्स उस शेर से दोस्तों की तरह मजाक करता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें- अजीब सनक: नंगे शरीर पर बांधे पटाखे और लगा ली आग, जब दर्द नहीं हुआ बर्दाश्त तो लगा भागने और फिर..

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो को @TheFigen नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। आप देख सकते हैं कि बब्बर शेर तालाब में पानी पी रहा है। इसी बीच वहां पीछे से एक शख्स आता है। इसके बाद वह दबे पांव शेर के पीछे पहुंचकर अपने हाथों से शेर को गुदगुदी लगाता है। इसके बाद उछल जाता है। इसके बाद वह शख्स को खूंखार नजरों से पीछे मुड़कर देखता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि शेर के ऐसे देखने के बाद भी शख्स डरता नहीं है। वहीं, शेर अपना गुस्सा दबाए दिखता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि शख्स वाइल्ड लाइफ कन्जरवेशनिस्ट है। वह हमेशा शेर के ही साथ रहता होगा। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। वीडियो देखकर कई लोग कह रहे हैं कि शेर और शख्स दोनों दोस्त हैं।