लाइव टीवी

OMG: आग से खिलवाड़ करना पड़ा भारी, सीधे मुंह से निकलने लगी लपटें; देखें शॉकिंग Video

Updated Aug 27, 2022 | 10:07 IST

Shocking Video: आप अगर सर्कस गए हों ते ओआपने देखा होगा कि जादूगर अपने मुंह में पेट्रोल भरकर उससे आग की भयंकर लपटें उठाता है। यह नजारा देखना लोगों को बहुत पसंद आता है। ऐसा करना एक शख्स को भारी पड़ गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आग
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • आग के साथ खेल दिखा रहा था शख्स
  • देखते ही देखते जल गया पूरा मुंह

Shocking Video: आग बहुत ही खतरनाक चीज होती है। हमें हमेशा आग से दूर रहना चाहिए। आग से खिलवाड़ करना, मतलब अपनी जान पर आफत लाना है। कई लोग अपने आपको तुर्रम खां समझते रहते हैं और आग से भी खिलवाड़ करने लगते हैं। उन्हें नहीं पता होता कि कभी-कभी ऐसा करना जानलेवा भी हो जाता है। कई लोग आग से खिलवाड़ करने के चक्कर में अपनी जान भी गंवा देते हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। वीडियो ने लोगों को खौफ में ला दिया है। आप अगर सर्कस गए हों ते ओआपने देखा होगा कि जादूगर अपने मुंह में पेट्रोल भरकर उससे आग की भयंकर लपटें उठाता है। यह नजारा देखना लोगों को बहुत पसंद आता है। ऐसा करना एक शख्स को भारी पड़ गया। देखें शॉकिंग वीडियो- 

आग से जल जाता है शख्स का चेहरा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने हाथ में लकड़ी की लौ पकड़ हुए है। यह लौ काफी तेजी से जल रही है। इसके बाद शख्स उस लौ पर अपने मुंह से पेट्रोल फेंकता है। यही गलती उस पर भारी पड़ जाती है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही वह लौ पर पेट्रोल फेंकता है, आग सीधा उसके चेहरे को जलाने लगती है। शख्स खेल-खेल में अपने चेहरे पर ही आग लगा बैठता है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही शख्स के चेहरे पर आग लगती है, उसकी हालत खराब हो जाती है। वह आग बुझाने के लिए बेचैन हो जाता है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने हाथ से आग बुझाने की कोशिश करने लगता है। इस दौरान उसका खेल देख रहा एक दर्शक भी उसके चेहरे से आग बुझाने में मदद करता नजर आता है। वीडियो को ट्विटर पर The Darwin Awards नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 15 सेकेंड के इस वीडियो ने लोगों के रातों की नींद उड़ा दी है।