लाइव टीवी

सड़क किनारे पुशअप मार रहा था शख्स, फिर एक मोटे आदमी ने जो किया उसे देख चौंक जाएंगे

Updated Sep 27, 2021 | 10:41 IST

Push Up Funny Viral Video: सड़क किनारे एक शख्स बड़े मजे से पुशअप मार रहा था। तभी एक मोटा इंसान उसके ऊपर आकर बैठ गया। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शख्स की तो हवा निकल गई...
मुख्य बातें
  • सड़क किनारे मजे से पुशअप मार रहा था शख्स
  • अचानक एक मोटा इंसान आकर ऊपर बैठ गया
  • वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी

Push Up Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें काफी मजेदार होती है, तो कभी कुछ चीजों को देखकर हैरानी होती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको थोड़ी हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। क्योंकि, एक शख्स सड़क किनारे बड़े मजे से पुशअप मार रहा था। अचानक, एक मोटे आदमी ने आकर उसके साथ जो किया उसे देखकर शायद ही किसी की हंसी रुक पाए। आलम ये है कि अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और यजूर्स इस पर चटकारे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक पतला-दुबला शख्स सड़क किनारे पुशअप मार रहा है। शख्स काफी एनर्जी में दिखाई दे रहा है। तभी एक मोटा-तगड़ा व्यक्ति पीछे से आता है और उसकी पीठ पर बैठ जाता है। पीठ पर बैठकर शख्स उसके कंधों को जोर से पकड़ लेता है। परिणाम ये होता है कि पुशअप मारने वाले शख्स की हालत खराब हो जाती है और वह जमीन पर लेट जाता है। इतना ही नहीं वह जोर-जोर से हाथ भी पटकने लगता है। शख्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे उसकी 'जान' निकल रही हो। दोनों का अंदाज देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। देखें वीडियो...

ओ भाई ऐसा कौन करता है...

वीडियो देखकर आप अंदाज लगा सकते हैं शख्स की क्या हालत हुई होगी? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'hepgul5' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 63 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर यूजर्स शानदार इमोजी भी शेयर करते हुए चटकारे ले रहे हैं।