लाइव टीवी

Viral Video: ट्रेन के आगे कूदने जा रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे दिल थामकर देखें

Updated Dec 10, 2021 | 10:47 IST

वायरल हो रहे इसे वीडियो में एक शख्स सुसाइड करने की कोशिश कर रहा है। कई लोग उस शख्स को देख रहे होते हैं। लेकिन, उस शख्स को बचाने के लिए एक आदमी के अलावा कोई आगे नहीं बढ़ता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दिल दहालने वाला वीडियो
मुख्य बातें
  • ट्रेन के आगे कूदने की कोशिश कर रहा था शख्स
  • इस तरह दूसरे शख्स ने बचाई जिंदगी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया वैसे तो कई तरह के वीडियोज शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ मामलों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। साथ ही वीडियो के जरिए आपको जीवन की बड़ी सीख भी मिलेगी।

वायरल हो रहे इसे वीडियो में एक शख्स सुसाइड करने की कोशिश कर रहा है। कई लोग उस शख्स को देख रहे होते हैं। लेकिन, उस शख्स को बचाने के लिए एक आदमी के अलावा कोई आगे नहीं बढ़ता है। लेकिन, कहते हैं ना मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है। वीडियो में आप देख सकते हैं रेलवे प्लेटफॉर्म पर कई सारे लोग खड़े हैं। तभी एक शख्स दौड़ते हुए पटरी की ओर बढ़ता है और कूदने की कोशिश करता है। अचानक पीछे से एक दूसरा शख्स उसे पकड़ लेता है। उसे बचाने के लिए वह पूरी ताकत लगा देता है। तब तक ट्रेन भी आ जाती है। फिर क्या होता है वीडियो में आप खुद देख लें...

दिल दहालने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आपको पूरा मामला जरूर समझ में आ गया होगा। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ' तमाशबीन कई थे, पर बचाने का प्रयास सिर्फ एक ने किया। #कटुसत्य - हमारे अपने #Depression से इसीलिए हार जाते हैं, क्योंकि साथ रहते हुए भी हम नहीं जान पाते कि उनके मन मे क्या चल रहा है।अवेयर बनें, बातें करें, सुख-दुख खुलकर बाटें, ताकि कोई भी आत्महत्या को मजबूर ना हो'। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।