लाइव टीवी

Shocking: कंधे पर भारी-भरकम अजगर उठाकर जा रहा था शख्स, Video में देखिए फिर क्या हुआ

Updated Aug 06, 2022 | 11:19 IST

Man Carrying Python Video: जब ये वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया यूजर्स को समझ नहीं आ रहा है कि इतना विशाल अजगर शख्स पर हमला क्यों नहीं कर रहा है? वीडियो ने लोगों के रातों की नींद उड़ा दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अजगर का वीडियो
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • कंधे पर भारी-भरकम अजगर लेकर निकला शख्स
  • वीडियो देखकर कांप गई लोगों की रूह

Man Carrying Python Video: सांप इस दुनिया के सबसे खौफनाक जीवों में से एक है और बात जब अजगर की आती है तो लोगों की नींद ही उड़ जाती है। क्या आपने किसी शख्स को अजगर को अपने कंधे पर उठाकर ले जाते देखा है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका चैन-सुकून सब छिन जाएगा। जो अजगर लोगों को जिंदा निगल जाता है, उसे एक शख्स अपने कंधे पर उठाकर चलता नजर आ रहा है। अजगर इतना विशाल है कि शख्स उसे लेकर चलते हुए लड़खड़ाता नजर आ रहा है।

आपने इंटरनेट पर सांपों (Snakes) के ऐसे वीडियो भी देखे होंगे, जिसे देखकर आपकी रूह कांप गई होगी। सांप एक बार फुफकार लगा दे तो दूर बैठे लोगों की भी हालत पतली हो जाती है। अगर आपने दो सांपों को लड़ता देखा होगा तो आपको पता होगा कि सांप कितने खतरनाक होते हैं। इस धरती पर कई सांप ऐसे पाए जाते हैं, जिनके डसने पर इंसान पानी तक नहीं मांगता है। वहीं, जब ये वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया यूजर्स को समझ नहीं आ रहा है कि इतना विशाल अजगर शख्स पर हमला क्यों नहीं कर रहा है? देखें खौफनाक वीडियो- 

हैरान करने वाला वीडियो

आप देख सकते हैं कि शख्स साधारण सांप को नहीं बल्कि खतरनाक अजगर (Python) को अपने कंधे पर लादकर जा रहा है। इसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर आप शख्स की हिम्मत की दाद दिए बिना नहीं रह पाएंगे। आप देख सकते हैं कि शख्स जिस खतरनाक अजगर (Python) को अपने कंधों पर उठाकर ले जा रहा है, उसकी लंबाई और वजन काफी ज्यादा है। इसके बाद भी शख्स उसे छोड़ नहीं रहा है। वीडियो को world_of_snakes_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना भयावह है कि इसे अब तक 36 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है।