लाइव टीवी

ये विदेशी सिंगर हुईं भारत की दीवानी, स्वतंत्रता दिवस से पहले कही दिल छूने वाली बात

Updated Aug 06, 2022 | 12:13 IST

Mary Millben in India: इंटरनेट पर वायरल मैरी मिलबेन (Mary Millben) को भारत से बहुत लगाव है, इंटरनेट पर मैरी का साड़ी पहने 'ओम जय जगदीश हरे' गाने का वीड़ियो वायरल हुआ था। मैरी ने अमेरिका के तीन राष्ट्रपतियों के साथ-साथ विश्व के तमाम बड़े नेताओं के लिए परफॉर्म किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मैरी मिलबेन
मुख्य बातें
  • अफ्रीकी अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन को भारत से खासा लगाव
  • ओम जय जगदीश हरे' और 'जन गण मन' गाकर हुई थीं वायरल
  • भारत की आधिकारिक यात्रा पर आने वाली पहली अमेरिकन सिंगर

Mary Millben in India: स्वतंत्रता दिवस समारोह में अतिथि के रुप में आने वाले अतिथियों में एक नाम इंटरनेट पर छा रहा है। इंटरनेट पर वायरल ओम जय जगदीश हरे' और 'जन गण मन' के अपने भावपूर्ण गायन के लिए जानी जाने वाली अफ्रीकी-अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भारत आ रही हैं। इसके लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने उन्हे निमंत्रण दिया था।

मिलबेन ने भारत आने की खुशी जाहिर करते हुए कहा, "डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नक्शेकदम पर चलते हुए और 1959 में उनकी भारत यात्रा के बाद भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के लिए सांस्कृतिक राजदूत के रूप में संयुक्त राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए वह खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं। 

भारत की यात्रा के लिए उत्सुक

मैरी मिलबेन अपनी भारत यात्रा की उत्सुकता बताते हुए कहती हैं कि मार्टिन लूथर किंग जूनियर के शब्द मुझे गुंजते हैं। मार्टिन लूथर किंग जूनियर कहते थे, 'दूसरे देशों में, मैं एक पर्यटक के रूप में जा सकता हूं, लेकिन भारत में मैं एक तीर्थयात्री के रूप में आता हूं।' मिलबेन ने आगे कहा कि मैं भारत मातृभूमि का अनुभव करने के लिए रोमांचित हूं। दुनिया भर में भारत और भारतीय समुदायों के साथ अपने सार्थक संबंधों का जश्न मनाती हूं और भारत की स्वतंत्रता के महत्वपूर्ण पल के समय अमेरिका और भारत के बीच महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक गठबंधन को उजागर करती हूं।

मिलबेन ने लगातार तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रम्प के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय रॉयल्टी और विश्व नेताओं के लिए प्रदर्शन किया है। भारत में दिल्ली के अलावा मैरी मिलबेन लखनऊ की यात्रा करने की भी योजना बना रही हैं। मैरी मिलबेन हमेशा से भारत की बड़ी प्रसंशक रही हैं।