लाइव टीवी

OMG: नींद में मांस का टुकड़ा काटने का देख रहा था सपना, उठा तो चाकू से काट चुका था अपना प्राइवेट पार्ट

Updated Aug 20, 2022 | 14:54 IST

Shocking News: सपने में मांस का टुकड़े काटते देखना इस शख्स के लिए बहुत महंगा पड़ गया। इसके बाद शख्स ने बहुत ही खौफनाक काम कर डाला। शख्स ने बताया कि उसने सपना देखते-देखते अपने हाथ से ही अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला।

Loading ...
फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
मुख्य बातें
  • कुर्सी पर बैठे-बैठ सो गया था शख्स
  • नींद में मांस काटने का देखन लगा सपना
  • उठा तो चाकू से काट चुका था अपना प्राइवेट पार्ट

Shocking News: आपने कई बार ऐसे सपने देखे होंगे, जो आप हकीकत में करने लगते हैं। अक्सर लोगों को सपने में प्यास लगती है और वह उठकर पानी पीने लगते हैं। इसी तरह लोग सपने में देखते हैं कि वह टॉयलेट गए हुए हैं और गलती से बिस्तर पर ही टॉयलेट कर देते हैं। एक शख्स ने ऐसे ही सपना देखते-देखते अपना प्राइवेट पार्ट चाकू से काट डाला। यह हैरान करने वाला मामला घाना से सामने आया है। 

घाना में रहने वाले इस शख्स ने नींंद में अपने साथ जो किया, उसका खामियाजा उसे जिंदगीभर भुगतना पड़ेगा। दरअसल, यह शख्स कुर्सी पर बैठा था और कुर्सी पर बैठे-बैठे ही सो गया था। इसके बाद उसने सपने में देखा कि वह चाकू से मांस का टुकड़ा काट रहा है। सपने में मांस का टुकड़े काटते देखना इस शख्स के लिए बहुत महंगा पड़ गया। इसके बाद शख्स ने बहुत ही खौफनाक काम कर डाला।

हैरान करने वाली घटना

घाना के 47 साल के कोफी अट्टा नाम के शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसे कटे हुए प्राइवेट पार्ट के साथ उसके परिजन अस्पताल लेकर आए थे। इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की। सर्जरी के बाद जब शख्स ने डॉक्टरों और परिजनों के सामने अपनी आपबीती बताई तो लोगों के होश उड़ गए। शख्स ने बताया कि किसी ने उस पर हमला नहीं किया, बल्कि खुद ही उसने अपने हाथ से अपना प्राइवेट पार्ट गलती से काट डाला।

अपने हाथ से काट डाला अपना प्राइवेट पार्ट

शख्स ने बताया कि वह कुर्सी पर काफी गहरी नींद में सो रहा था। इस दौरान उसने सपना देखा कि कुर्सी पर बैठे-बैठे वह चाकू से मांस का टुकड़ा काट रहा है। इस गलती में उसने अपने हाथ से ही अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला। शख्स ने BBC Pidgin के साथ अपने साथ घटी इस पूरी घटना के बारे में बताया। उसने बताया कि कुर्सी पर बैठे-बैठे ही उसे गहरी नींद लगी और वह सो गया। इसके बाद सपने में उसे दिखा कि वह मांस का टुकड़ा काट रहा है। अचानक उसे तेज दर्द हुआ। उसकी नींद खुली और उसने देखा कि उसके हाथ में चाकू था। उसने मांस का टुकड़ा समझकर अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला था।