लाइव टीवी

रिमोट वाली नाव चलाने नदी में पहुंचा शख्स, पानी में हलचल मचते ही बौखलाया खूंखार मगरमच्छ और फिर

Updated Jun 29, 2022 | 15:01 IST

Crocodile Attack Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने हाथ में रिमोट लेकर नाव को पानी में चला रहा होता है, वहीं दूसरी तरफ महिला मित्र शख्स और रिमोट वाली नाव का वीडियो बना रही होती है। इसके बाद अचानक से ऐसा होता है कि दोनों की चीख निकल जाती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
खूंखार मगरमच्छ का हमला
मुख्य बातें
  • रिमोट वाली नाव चलाने नदी के किनारे पहुंचा था शख्स
  • पानी में हलचल मचते ही खूंखार मगरमच्छ को आया गुस्सा
  • खूंखार मगरमच्छ ने किया रूह कंपा देने वाला काम

Crocodile Attack Video: मगरमच्छ इस धरती पर पाए जाने वाले कुछ खूंखार जीवों में से एक है। अपने इलाके में यह किसी के लिए भी काल बन सकता है। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें मगरमच्छ चीते और शेर का भी शिकार करता नजर आता है। मगरमच्छ को 'पानी का जल्लाद' कहा जाता है। यह पलभर में अपने शिकार को मौत की नींद सुला सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें मगरमच्छ ऐसे चीज को निगल जाता है, जिसे देखकर आपका हैरान होना लाजमी है।

वायरल वीडियो देखने में बहुत ही डरावना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी महिला मित्र के साथ नदी किनारे गया होता है। शख्स के पास एक रिमोट वाली नाव होती है, जिसे वह नदी के पानी में डालकर चलाने की कोशिश कर रहा होता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने हाथ में रिमोट लेकर नाव को पानी में चला रहा होता है, वहीं दूसरी तरफ महिला मित्र शख्स और रिमोट वाली नाव का वीडियो बना रही होती है। इसके बाद अचानक से ऐसा होता है कि दोनों की चीख निकल जाती है।

ये भी पढ़ें- OMG: यहां दूल्हे को दहेज में 21 जहरीले सांप देता है दुल्हन का पिता, हैरान करने वाली है वजह

पानी में हलचल मचते ही बौखला जाता है मगरमच्छ

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रिमोट वाली नाव से पानी में हलचल मचती है तो नदी के भीतर मौजूद एक खतरनाक मगरमच्छ के भीतर भी हलचल मच जाती है। इसके बाद वह निकल पड़ता है शिकार करने के लिए। आप देख सकते हैं कि वह हलचल वाली जगह पर पहुंचता है और रिमोट वाली नाव पर हमला बोल देता है। आप देख सकते हैं कि नाव जिधर-जिधर जाती है, मगरमच्छ भी उधर-उधर ही जाता है और अंत में नाव को अपना निवाला बना लेता है। देखें वीडियो- 

दरअसल, मगरमच्छ को लगता है कि नाव शायद कोई मछली या जीव है। जैसे ही मगरमच्छ नाव को अपना शिकार बनाता है, वैसे ही वीडियो बना रही महिला इतना डर जाती है कि उसके मुंह से चीख निकल जाती है। सोशल मीडिया अकाउंट Viral Hog ने अपने इंस्टाग्राम पर यह शॉकिंग वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मगरमच्छ कितना खौफनाक जीव होता है। वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा का बताया जा रहा है।