लाइव टीवी

Monkey Viral Video: बंदरों ने जब देखा अपना वीडियो, फिर जो हुआ उसे देख झूम उठेंगे आप

Updated Jan 17, 2022 | 14:00 IST

Monkey Funny Viral: ये तो हम सब जानते हैं इंसान और बंदर में काफी समानता है। कई बार बंदर इंसानों की तरह ऐसी हरकत करता है, जिसे देखकर हंसी छूट जाती है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स मोबाइल फोन लेकर बंदरों के पास पहुंचता है। जैसे ही वह बंदरों को फोन दिखाता है, सभी बंदर वहां पहुंचने लगते हैं। क्योंकि, वह वीडियो बंदरों का ही होता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बंदरों का मजेदार अंदाज
मुख्य बातें
  • बेहद मजेदार है बंदरों का ये वीडियो
  • अपना वीडियो देखकर बंदरों ने दिए मजेदार रिएक्शन
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Monkey Funny Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हंसी भी आती है। वहीं, कुछ इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में बंदर का एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे। क्योंकि, जब बंदरों ने अपना वीडियो मोबाइल फोन में देखा तो ऐसा रिएक्शन दिया जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए। अब यह वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया और लोग उस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

ये तो हम सब जानते हैं इंसान और बंदर में काफी समानता है। कई बार बंदर इंसानों की तरह ऐसी हरकत करता है, जिसे देखकर हंसी छूट जाती है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स मोबाइल फोन लेकर बंदरों के पास पहुंचता है। जैसे ही वह बंदरों को फोन दिखाता है, सभी बंदर वहां पहुंचने लगते हैं। क्योंकि, वह वीडियो बंदरों का ही होता है। पहले शख्स उन बंदरों का वीडियो (Monkey Viral Video) बनाता है और फिर बंदरों को उसे दिखाता है। खुद का वीडियो देखकर बंदर अलग अंदाज में रिएक्शन देता है। इतना ही नहीं एक बंदर तो चूमने तक लगता है। तो पहले इस वीडियो को देखें...

ये भी पढ़ें - Ajab Gajab: यहां गाय ने दिया अद्भुत बछड़े को जन्म, तीन आंखें देखकर लोगों की बत्ती हो गई गुल!

बेहद मजेदार है बंदर का ये वीडियो

चंद सेकेंड के इस वीडियो को देखकर आपको भी इन बंदरों (Monkey Funny Video) पर प्यार आ रहा होगा। कुछ बंदर सीरियस होकर वीडियो को देख रहा है, तो कुछ उस पर मजे ले रहा है। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और जमर लुत्फ उठा रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और उस पर चटकारे लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।