लाइव टीवी

Kerala Xmas-New Year Bumper BR-83 Lottery Result 2022: मिनटों में पेंटर बन गया 12 करोड़ का मालिक

Updated Jan 17, 2022 | 13:08 IST

Kerala Christmas New Year Bumper BR-83 Lottery Today Result 2022: सदानंदन तकरीबन 50 साल से पेटिंग का काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह घर का सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे। इस दौरान उन्होंने एक लॉटरी का टिकट भी खरीद लिया। हालांकि, वो कई सालों से लॉटरी का टिकट खरीद रहे हैं।

Loading ...
पेंटर की लग गई लॉटरी
मुख्य बातें
  • केरल में एक पेंटर की अचानक बदल गई किस्मत
  • मिनटों में सदानंदन बन गया 12 करोड़ का मालिक
  • कई सालों से लॉटरी टिकट खरीद रहा था सदानंदन

Kerala Christmas New Year Bumper BR-83 Lottery Today Result 2022: बहुत पुरानी कहावत है 'ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़कर देता है'। केरल के रहने वाले एक पेंटर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। क्योंकि, उसे बिल्कुल ही उम्मीद नहीं थी कि एक दिन उसकी किस्मत इस तरह बदलेगी कि वह मिनटों में करोड़पति बन जाएगा। सदानंदन ने लॉटरी का ड्रा निकलने से कुछ समय पहले  टिकट खरीदा और उसकी किस्मत पूरी तरह पलट गई। 

जानकारी के मुताबिक, सदानंदन तकरीबन 50 साल से पेटिंग का काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह घर का सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे। इस दौरान उन्होंने एक लॉटरी का टिकट भी खरीद लिया। हालांकि, वो कई सालों से लॉटरी का टिकट खरीद रहे हैं। लेकिन, एक दिन उन्हें इतना बड़ा इनाम मिलेगा कभी सोचा भी नहीं था। वहीं, लॉटरी का ड्रा निकला तो सदानंदन ने पहला इनाम जीता। उन्होंने बताया कि जब लॉटरी विक्रेता ने बताया कि उन्हें 12 करोड़ रुपए का इनाम मिला है तो सदानंदन को यकीन नहीं हो रहा था।  

ये भी पढ़ें -  Ajab Gajab: यहां गाय ने दिया अद्भुत बछड़े को जन्म, तीन आंखें देखकर लोगों की बत्ती हो गई गुल!

पेंटर ने जीता बंपर इनाम

लॉटरी जीतने के बाद सदानंदन काफी खुश हैं और उन्होंने बताया कि इस राशि को वो अपने बच्चों के जीवन बेहतर करने में खर्च करेंगे। गौरतलब है कि टिकट की कीमत 300 रुपए थी। वहीं, दूसरा इनाम तीन करोड़ और तीसरा इनाम 60 लाख रुपए का था। सदानंदन ने जिस लॉटरी टिकट को खरीदा उसका नंबर XG 218582 था। बताया जा रहा है कि लॉटरी विभाग ने शुरुआत में 24 लाख टिकट छापे। इसके बाद 9 लाख और फिर 8.34 लाख टिकट और छापे गए। यहां आपको बता दें कि इससे पहले एक ऑटो चालक ने सितंबर 2021 में 12 करोड़ रुपये की लॉटरी का इनाम जीता था।