लाइव टीवी

मात्र आधे सेकेंड से बची पायलट की जान, जैसे ही बाहर निकला ब्लास्ट हो गया विमान; खौफनाक Video वायरल

Updated Jun 24, 2022 | 16:33 IST

Plane Crash Horrifying Video: वीडियो में आप पायलट को प्लेन से बाहर कूदते देख सकते हैं। उसकी टाइमिंग इतनी सटीक होती है कि एक सेकेंड की देरी से उसकी जान चली जाती। वीडियो देखकर आपकी आंखें हैरानी से खुली रह जाएंगी। आप देख सकते हैं कि एक लड़ाकू विमान तेजी से चक्कर खाता हुआ जमीन की तरफ गिर रहा होता है। विमान बस जमीन से कुछ ही ऊपर होता है, तभी पायलट अपनी सीट को इजेक्ट कर देता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
प्लेन क्रैश
मुख्य बातें
  • प्लेन क्रैश का खौफनाक वीडियो
  • ऐसे बची पायलट की जान
  • एक सेकेंड की देरी से हो जाती मौत

Plane Crash Horrifying Video: आपने सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश के कई सारे वीडियो देखे होंगे। कई हादसे देखने में बहुत ही खतरनाक होते हैं। कई हादसे बस कुछ सेकेंड से बच जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना खतरनाक है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन क्रैश होने ही वाला है, तभी पायलट अचानक से बाहर निकलता है और उसकी जान बच जाती है।

वीडियो में आप पायलट को प्लेन से बाहर कूदते देख सकते हैं। उसकी टाइमिंग इतनी सटीक होती है कि एक सेकेंड की देरी से उसकी जान चली जाती। वीडियो देखकर आपकी आंखें हैरानी से खुली रह जाएंगी। वीडियो को ट्विटर पर @LookedExpensive नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में यह प्लेन हादसे का खौफनाक दृश्य देखा जा सकता है। प्लेन हादसे से कुछ ही वक्त जिस तरह पायलट अपनी जान बचाने के लिए अपने आपको बाहर निकालता है, वह देखने में काफी भयावह है। 

ये भी पढ़ें- अजीब सनक: नंगे शरीर पर बांधे पटाखे और लगा ली आग, जब दर्द नहीं हुआ बर्दाश्त तो लगा भागने और फिर..

पायलट ने खुद को खतरनाक तरीके से किया इजेक्ट

आप देख सकते हैं कि एक लड़ाकू विमान तेजी से चक्कर खाता हुआ जमीन की तरफ गिर रहा होता है। विमान बस जमीन से कुछ ही ऊपर होता है, तभी पायलट अपनी सीट को इजेक्ट कर देता है। इसके बाद वह पैराशूट के सहारे से हवा में उड़ जाता है। जैसे ही पायलट विमान से बाहर निकलता है, उसके एक सेकेंड बाद ही विमान की जमीन से जोरदार टक्कर होती है और एक विस्फोट होता है। इसके बाद वह विमान ब्लास्ट होकर आग की लपटों में घिर जाता है। आप देख सकते हैं कि ब्लास्ट होकर विमान पूरी तरह बर्बाद हो जाता है। देखें वीडियो- 

वीडियो सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। एक यूजर ने कहा कि जिस तरह पायलट ने खुद को इजेक्ट किया है। उसे देखकर लगता है कि उसके सिर और पीठ पर जोरदार प्रेशर पड़ा होगा। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसे हादसे उस समय होते हैं जब पायलट प्लेन उड़ाते वक्त सो जाते हैं। इसके बाद जब उनकी आंख खुलती है तो पायलट के पास खुद को इजेक्ट करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है। बता दें कि वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।