लाइव टीवी

ये है दुनिया का सबसे मूर्ख इंसान! ऊंची दीवार पर खड़े होकर उसी को लगा तोड़ने

Updated Jun 27, 2022 | 18:01 IST

Most Stupid Person: वीडियो में शख्स की मूर्खता भरी हरकत देखकर आपको हंसी भी आ जाएगी। आपको वीडियो में एक जर्जर इमारत नजर आ रही होगी। इस इमारत की छत पूरी तरह गायब है। यह शख्स इस इमारत की दीवार को तोड़ता नजर आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दुनिया का सबसे मूर्ख शख्स
मुख्य बातें
  • दुनिया के सबसे मूर्ख शख्स का वीडियो
  • जिस दीवार पर खड़ा था उसी को लगा तोड़ने
  • वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

Most Stupid Person: आपने अपने आस-पास बहुत सारे मूर्ख लोगों को देखा होगा, लेकिन आज हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखकर आप इसमें मौजूद शख्स को यकीनन दुनिया का सबसे मूर्ख शख्स कह देंगे। वीडियो में शख्स की मूर्खता भरी हरकत देखकर आपको हंसी भी आ जाएगी। आपको वीडियो में एक जर्जर इमारत नजर आ रही होगी। इस इमारत की छत पूरी तरह गायब है। यह शख्स इस इमारत की दीवार को तोड़ता नजर आ रहा है।

यहां तक तो ठीक है, लेकिन आप देखेंगे कि शख्स जिस दीवार पर खड़ा है। उसी दीवार को तोड़ने लगता है। शख्स एक ऊंची दीवार पर खड़ा है। हैरान करने वाली बात यह है कि उसी दीवार को वह एक बड़े से हथौड़े से तोड़ते नजर आता है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। लोग कह रहे हैं कि शख्स किसी भी समय दीवार के साथ जमीन पर धड़ाम हो सकता है। जितनी ऊंचाई पर खड़े होकर शख्स इस दीवार को तोड़ रहा है, उतनी ऊंचाई से गिरने पर शख्स को गंभीर चोट भी लग सकती है। 

ये भी पढ़ें- OMG: यहां दूल्हे को दहेज में 21 जहरीले सांप देता है दुल्हन का पिता, हैरान करने वाली है वजह

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि इमारत के अंदर काफी ज्यादा तोड़-फोड़ हुई है। इस इमारत की सबसे आगे वाली दीवार को शख्स तोड़ता दिख रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स उस बड़े से हथौड़े से दीवार पर तेज वार कर रहा है। इस वीडियो को देखकर कई लोगों की सांस भी अटकी पड़ी है कि दीवार अब गिरी कि तब गिरी। आप देख सकते हैं कि तेज वार के दौरान दीवार पर लगे पत्थर टूट कर नीचे गिर रहे हैं। इसके बाद भी शख्स का दिमाग ठिकाने नहीं लगता है। देखें वीडियो- 

वीडियो को @AwardsDarwin_ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि कई बार काम करते वक्त कुछ लोग भूल जाते हैं कि उसका नतीजा क्या होगा। लोग कह रहे हैं कि वीडियो में दिख रहे शख्स के साथ भी ऐसा ही है। एक यूजर ने मजाक करते हुए पूछा कि वो सब तो ठीक है, लेकिन लंच ब्रेक के दौरान यह शख्स नीचे कैसे उतरा होगा?