लाइव टीवी

स्ट्रीट फूड बेचता नजर आया नवविवाहित जोड़ा, दुल्हन की क्यूटनेस पर फिदा हो गया इंटरनेट

Updated Jul 21, 2022 | 20:41 IST

Newly Wed Couple Video: इस वीडियो में एक नवविवाहित कपल स्ट्रीट फूड बेचता नजर आ रहा है। वीडियो पंजाब के जालंधर का है। इस नवविवाहित जोड़े ने लव मैरिज किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
नवविवाहित जोड़ा
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • नवविवाहित जोड़ा बेचता नजर आया स्ट्रीट फूड
  • दुल्हन के क्यूटनेस ने जीता यूजर्स का दिल

Newly Wed Couple Video: इंटरनेट पर हर रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर हमारा दिल खुश हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक नवविवाहित कपल स्ट्रीट फूड बेचता नजर आ रहा है। वीडियो पंजाब के जालंधर का है। इस नवविवाहित जोड़े ने लव मैरिज किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। नवविवाहित जोड़ा इसलिए लोगों का दिल जीत रहा है, क्योंकि शादी के तुरंत बाद ही वह बिना शर्माए स्ट्रीट फूड बेचने पहुंच आए।

यह नवविवाहित जोड़ा जालंधर (Jalandhar) में सड़क किनारे पिज्जा का स्टॉल लगाया नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि कपल पिज्जा और पास्ता बना रहा है। इसी बीच एक फूड ब्लॉगर उनके पास पहुंचता है और उनके बारे में जानने की कोशिश करता है। इस दौरान पत्नी बताती है कि शादी के बाद ही उन्होंने एक साथ काम करना शुरू कर दिया था। इस दौरान जब फूड ब्लॉगर ने उनसे पूछा कि दोनों कैसे मिले तो पत्नी ने बताया कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम से हुई थी। देखें वीडियो- 

दुल्हन के क्यूट अंदाज ने जीता दिल

इस दौरान पत्नी जिस कॉन्फिडेंस और क्यूटनेस से फूड ब्लॉगर के सवालों का जवाब दे रही थी। उसका वह अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। दुल्हन की मुस्कुराहट लोगों का दिल जीत रही है। वहीं शादी के तुरंत बाद ही उनको स्ट्रीट बिजनेस संभालने के प्रयासों की इंटरनेट यूजर्स ने जमकर तारीफ की है। वीडियो को @therealharryuppal नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। नवविवाहित जोड़ा जिस नाम से फूड स्टॉल चलाता है, उसका नाम 'Fresh Bites' है। वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक 35 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं वीडियो को 4.4 मिलियन लाइक्स भी मिल चुके हैं।