लाइव टीवी

Optical Illusion: सोफे पर आराम से लेटा है एक कुत्ता, ढूंढकर बताने में लोगों के दिमाग का हो गया दही

Updated Jun 28, 2022 | 11:43 IST

Optical Illusion Photo: तस्वीर में एक क्यूट सा कुत्ता छिपा बैठा है, लेकिन कई बार और बार-बार देखने के बाद भी यह कुत्ता नजर नहीं आ रहा है। कई लोग तो घंटे-घंटे भर इस तस्वीर को देख रहे हैं, इसके बाद भी तस्वीर में छिपा कुत्ता लोगों को दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि यह नजरों के सामने ही आराम फरमा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPeople
OPTICAL ILLUSION
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई Optical Illusion की तस्वीर
  • तस्वीर में आपको ढूंढना है एक प्यारा सा कुत्ता
  • सोफे पर आराम फरमा रहा है कुत्ता

Optical Illusion Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली बहुत सारी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कुछ न कुछ ऐसा रहस्य छिपा होता है, जिसकी पहली को सुलझाना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। कई बार इन तस्वीरों में छिपे रहस्यों के बारे में पता लगाने के लिए एक्स्ट्रा प्रयास करना पड़ता है। इन तस्वीरों को किसी खास एंगल से कैमरे में कैद किया जाता है, जिससे इसमें छिपी चीज या वस्तु आंखों के सामने होने के बाद भी आसानी से नजर नहीं आती हैं।

तस्वीर में छिपा है कुत्ता

इन दिनों ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में एक क्यूट सा कुत्ता छिपा बैठा है, लेकिन कई बार और बार-बार देखने के बाद भी यह कुत्ता नजर नहीं आ रहा है। कई लोग तो घंटे-घंटे भर इस तस्वीर को देख रहे हैं, इसके बाद भी तस्वीर में छिपा कुत्ता लोगों को दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि यह नजरों के सामने ही आराम फरमा रहा है। अगर आप हड़बड़ी में इस कुत्ते को ढूंढ रहे हैं तो यह आपको दिखाई नहीं देगा। हालांकि आराम से ढूंढने पर आपको यह आसानी से मिल सकता है।

ये भी पढ़ेंं- Optical Illusion: पहाड़ी पर सामने ही बैठा है तेंदुआ, सिर्फ जीनियस ही खोज पाएंगे

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग एक-दूसरे को चैलेंज दे रहे हैं। आपको तस्वीर में सफेद रंग का एक सोफा दिखाई दे रहा होगा। इस सोफे पर पर ही कुत्ता लेटा हुआ है। आप देख सकते हैं कि कमरे में ब्राउन रंग का सोफा रखा हुआ है। इस सोफे पर लाइट ब्राउन रंग का एक कवर रखा हुआ है। वहीं, पास में ही टेबल रखा हुआ है, जिस पर गमले में पौधा लगा है और लाइट जल रही है। अगर आप पीछे देखेंगे तो आपको कमरे की खिड़की और दरवाजे दिखाई देंगे। इन सबके बीच आपको कुत्ता ढूंढना है।

10 सेकेंड में ढूंढे कुत्ता

अगर आप हड़बड़ाहट में देखेंगे तो आपको शायद ही कुत्ता दिख पाए, लेकिन गौर से देखने पर आपको सोफे पर कुत्ता मिल सकता है। कई लोग 10 सेकेंड में ही कुत्ता ढूंढने में कामयाब हुए हैं। वहीं कई लोग घंटों तक देखने के बाद भी कुत्ता नहीं देख पा रहे हैं। अगर अभी तक आपको कुत्ता दिखाई नहीं दिया है तो परेशान मत होइए। हम आपके लिए एक तस्वीर नीचे डाल रहे हैं। इसमें आप लाल घेरे में कुत्ता आसानी  से देख सकते हैं।