लाइव टीवी

मैगी के साथ अत्याचार! शख्स ने पेस्ट्री डालकर बनाया नूडल्स; देखकर गुस्से से हो जाएंगे लाल

Updated Jun 28, 2022 | 12:49 IST

Torture with Maggie: अगर कुछ बनाने का मन नहीं होता तो हम मैगी बना लेते हैं। सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर रात के डिनर में भी लोग मैगी खाना पसंद करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक शख्स आपकी फेवरेट मैगी के साथ अत्याचार करता नजर आ रहा है। यह शख्स पेस्ट्री डालकर काली मैगी बनाता नजर आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मैगी के साथ अत्याचार
मुख्य बातें
  • शख्स ने मैगी के साथ कर डाला अत्याचार
  • पेस्ट्री डालकर बना डाली काली मैगी
  • ऊपर से पेस्ट्री डालकर किया सर्व

Torture with Maggie: मैगी एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो हर किसी को पसंद होती है। हमें जब भी भूख लगती है तो हम बिना सोचे मैगी खाना पसंद करते हैं। अगर कुछ बनाने का मन नहीं होता तो हम मैगी बना लेते हैं। सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर रात के डिनर में भी लोग मैगी खाना पसंद करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक शख्स आपकी फेवरेट मैगी के साथ अत्याचार करता नजर आ रहा है। यह शख्स पेस्ट्री डालकर काली मैगी बनाता नजर आ रहा है।

आपने सोशल मीडिया पर मैगी के साथ एक्सपेरिमेंट के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन इस वीडियो को देखकर आप यकीनन गुस्से से लाल हो जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स सबसे पहले मैगी को फ्राईपैन में बनाने की तैयारी करता है। इसके लिए वह फ्राईपैन में थोड़ा तेल डालता है। इसके बाद उमसें प्याज, मिर्च आदि डालकर उसमें पेस्ट्री डालता है। इसके बाद उसमें पानी पेस्ट्री डालकर अच्छे से घोल बनाता है और खौला देता है।

ये भी पढ़ें- OMG: यहां दूल्हे को दहेज में 21 जहरीले सांप देता है दुल्हन का पिता, हैरान करने वाली है वजह

मैगी के साथ अत्याचार

आप देख सकते हैं कि शख्स ने अंत में घोल में मैगी डाला और मैगी मसाला डालकर उसे अच्छे से पका लिया। जब मैगी पक जाती है तो शख्स उसे एक प्लेट में उड़ेल देता है। अगर आप सोच रहे हैं कि मैगी के साथ अत्याचार यहीं पर खत्म हो गया है तो जरा रुकिए, अभी मैगी के साथ और अत्याचार होना है। आप देख सकते हैं कि शख्स इस बनी बनाई मैगी के ऊपर पेस्ट्री का टुकड़ा रखता है। इसके बाद मैगी को परोसा जाता है। इस कॉम्बिनेशन को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। देखें वीडियो- 

अपनी फेवरेट मैगी के साथ इस खौफनाक एक्सपेरिमेंट को देखकर लोग गुस्सा कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में मैगी के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट देखे गए हैं। अपने स्वाद को बदलने के लिए कुछ नया ट्राय करना बहुत ही अच्छी बात है, लेकिन जिस तरह मैगी में अबीजोगरीब चीजें डालकर उसके साथ अत्याचार किया जा रहा है, वह बहुत ही बेकार है। ऐसा कॉम्बिनेशन किसी को भी पसंद नहीं आएगा। वीडियो को naughtyworld_  नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।