लाइव टीवी

Viral: छोटे से बच्चे ने महिला को ऐसे किया प्रपोज! देखते रहे गए लोग, दिल जीत लेगा क्यूट वीडियो

Updated Oct 11, 2021 | 16:05 IST

Propose Viral Video: इस वीडियो में जिस तरह से एक छोटे से बच्चे ने महिला को 'प्रपोज' किया है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। उसकी मासूमियत, अंदाज और स्टाइल इतना यूनिक है जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बच्चे ने जीता दिल
मुख्य बातें
  • छोटे बच्चे ने जबरदस्त अंदाज में किया प्रपोज
  • बच्चे का अंदाज देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Propose Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही क्यूट वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक छोटे से बच्चे का अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और बच्चे की तारीफ भी कर रहे हैं।

आपने प्रपोज करने का कई वीडियो देखा होगा या फिर उसके बारे में सुना होगा। लेकिन, इस वीडियो में जिस तरह से एक छोटे से बच्चे ने महिला को 'प्रपोज' किया है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। उसकी मासूमियत, अंदाज और स्टाइल इतना यूनिक है जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला सज-धजकर कुर्सी पर बैठी है। उसके आस-पास काफी लोग खड़े हैं। तभी एक छोटा बच्चा हाथ में गुलाब फूल लेकर आता है और महिला को देने लगता है। पहले महिला मना कर देती है। फिर उस मासूम ने जिस तरह से महिला को गुलाब फूल दिया वो आप खुद वीडियो में देख लें...

बच्चे ने जीता लोगों का दिल

बच्चे का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'suhail5054khan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, तकरीबन तीन लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। एक ने लिखा, ' क्या बात है लड़के तून तो हद कर दी'।  एक अन्य यूजर ने लिखा, ' छोटा पैक बड़ा धमाका'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।