लाइव टीवी

सोशल मीडिया पर फिर छाई पाकिस्तानी गर्ल, तारबूज काटते हुए बिखेरी ऐसी मुस्कान, 'फिदा' हो गए लोग

Updated Oct 11, 2021 | 17:08 IST

Pakistani Girl Viral Video: पाकिस्तानी गर्ल अमीन रियाज एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वह तारबूज काटते हुए जिस तरह से स्माइल बिखेर रही है उसने लोगों का दिल जीत लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पाकिस्तानी लड़की ने जीता लोगों का दिल
मुख्य बातें
  • एक बार फिर चर्चा में पाकिस्तानी गर्ल अमीन रियाज
  • इस बार तारबूज काटते हुए आई नजर
  • वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Pakistani Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बार फिर पाकिस्तानी गर्ल अमीन रियाज सुर्खियों में है। इस लड़की ने फिर से लोगों का दिल जीत लिया है और लोग उसकी स्माइल की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, इस बार वह रोटी नहीं बना रही बल्कि तारबूज काट रही है। आलम ये है कि पाकिस्तानी लड़की का वीडियो वायरल हो गया है और लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वैसे तो कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसे लोग कभी नहीं भूल पाते। इतना ही नहीं जब भी इस तरह के वीडियो शेयर होते हैं तो उसे जरूर देखते हैं। पाकिस्तानी लड़की अमीन रियाज के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। लोग रियाज के वीडियो को काफी पसंद करते हैं। कुछ समय पहले रियाज का रोटी बनाते हुए वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इतना ही नहीं अमीन रियाज की जमकर तारीफ भी हुई थी। वहीं, अब रियाज तारबूज काटते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह रियाज चाकू से तारबूज काटते हुए स्माइल कर रही हैं। लोगों को यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो...

पाकिस्तानी गर्ल ने जीता लोगों का दिल...

जिस तरह से अमीन रियाज मुस्कान बिखेर रही है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को 9 जुलाई को शेयर किया गया था, लेकिन अब तक लोग इस वीडियो को देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ekiya5' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। जबकि, 35 हजार से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। तो आपको पाकिस्तानी गर्ल का अंदाज कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताएं।