लाइव टीवी

Video: सालियों ने भरी सभा में नए-नवेले जीजा के साथ कर दिया खेल, नहीं पकड़ने दिया दुल्हन का हाथ

Updated Aug 28, 2022 | 07:58 IST

Jija Sali Video: दूल्हा बारात लेकर बैंक्विट हॉल में पहुंच चुका है। वह दुल्हन का जयमाला की स्टेज पर इंतजार कर रहा होता है। तभी उसे लाल रंग के जोड़े में सजी हुई दुल्हन नजर आती है। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन का हाथ थामने के लिए स्टेज से नीचे उतरता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
जीजा साली का वीडियो
मुख्य बातें
  • दुल्हन का हाथ पकड़ना चाहता था दूल्हा
  • दुल्हन का हाथ पकड़ने के लिए स्टेज से उतरा नीचे
  • सालियों ने नए-नवेले जीजा के साथ कर दिया खेल

Jija Sali Video: आजकल की शादियों में एक ट्रेंड खूब चला है। आपने देखा होगा कि जब दूल्हा जयमाला की स्टेज पर पहुंच जाता है तो दुल्हन भी अपनी सहेलियों और बहनों के साथ स्टेज की तरफ आती है। इसके बाद दूल्हा स्टेज से नीचे उतरकर अपनी दुल्हन का हाथ थामता है। यह देखने में काफी रोमांटिक भी लगता है। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी दूल्हा ऐसा करने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी सालियां दूल्हे के साथ खेल कर जाती हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्विट हॉल में पहुंच चुका है। इसके बाद वह दुल्हन का जयमाला की स्टेज पर इंतजार कर रहा होता है। तभी उसे लाल रंग के जोड़े में सजी हुई दुल्हन नजर आती है। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन का हाथ थामने के लिए स्टेज से नीचे उतर जाता है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा बिल्कुल दुल्हन के नजदीक पहुंच जाता है। इस दौरान दुल्हन के साथ उसकी सहेलियां और बहनें भी होती हैं। देखें वीडियो- 

जीजा के जमकर मस्ती करती हैं सालियां

वीडियो में यही पल सबसे मजेदार होता है, जब सालियां अपने जीजा के साथ खेल कर जाती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दूल्हा आगे बढ़कर दुल्हन का हाथ थामने के लिए अपना हाथ बढ़ाता है, वैसे ही सालियां दुल्हन का हाथ पकड़कर पीछे कर देती हैं। आप देख सकते हैं कि दूल्हा कई बार अपने हाथ आगे बढ़ाता है और दुल्हन का हाथ थामने की कोशिश करता है, हालांकि सालियां हर बार दूल्हे के साथ खेल कर जाती हैं।

वीडियो में यह पल बहुत ही मजेदार लगता है। आप देख सकते हैं कि जितनी बार दूल्हा अपनी दुल्हन का हाथ थामने की कोशिश करता है, उतनी बार वह शरमाता भी है। यहां तक कि दुल्हन का चेहरा भी बार-बार शर्म से लाल होता रहता है। दूसरी तरह दुल्हन की बहनें और सहेलियां दूल्हे के साथ मस्ती करना बंद नहीं करती हैं। अंत में आप देखेंगे कि अपनी सालियों की इस हरकत पर दूल्हा शरमा कर रह जाता है और कुछ कर नहीं पाता। वीडियो को royal_kathiyawadi_couple नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।