लाइव टीवी

जयमाला में दुल्हन के साथ दूल्हे की हरकत देख लोगों ने पकड़ लिया अपना माथा, Video वायरल

Updated Aug 09, 2022 | 08:00 IST

Wedding Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने दूल्हे के गले में वरमाला डालकर चुपचाप खड़ी हो जाती है। इसके बाद जब दूल्हे की बारी आती है तो वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शादी का वीडियो
मुख्य बातें
  • जयमाला के मौके पर दूल्हे ने की अजीबोगरीब हरकत
  • दूल्हे की हरकत से दुल्हन को होती है शर्मिंदगी
  • दूल्हे की हरकत देखकर लोगों ने पकड़ लिया अपना माथा

Wedding Video: शादी के दौरान सबसे अहम रस्म जयमाला होती है। इस रस्म के दौरान दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे के गले में वरमाला पहनाते हैं। कई बार जयमाला की रस्म के दौरान ऐसी चीजें हो जाती हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें जयमाला के दौरान दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ ऐसी हरकत करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कई लोगों ने तो दूल्हे की हरकत देखकर अपना माथा ही पकड़ लिया।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं। जयमाला की रस्म निभाई जाने वाली होती है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन दोनों ने अपने हाथों में वरमाला लिया होता है। स्टेज पर कई लोग लोग मौजूद होते हैं। वहीं सामने मेहमान भी बैठे होते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने दूल्हे के गले में वरमाला डालकर चुपचाप खड़ी हो जाती है। इसके बाद जब दूल्हे की बारी आती है तो वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगता है। देखें वीडियो- 

दूल्हे की अजीबोगरीब हरकत

दूल्हे की हरकत देखकर वहां मौजूद मेहमान हैरान रह जाते हैं। आप देख सकते हैं कि दूल्हा जब दुल्हन के गले में वरमाला डालता है, तो पहले प्रयास में वह सफल नहीं हो पाता है। दूल्हा पहले प्रयास में दुल्हन के सिर पर ही वरमाला फंसा देता है। इससे दुल्हन को शर्मिंदगी महसूस होती है। इसके बाद दूल्हा फिर से वरमाला डालने का प्रयास करता है। हालांकि, इस बार भी दूल्हा ठीक तरह से वरमाला नहीं डाल पाता और वह माला नीचे गिर जाता है। यह देखकर लोगों ने अपना माथा पीट लिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स दूल्हे का जमकर मजाक बना रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को Ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।