लाइव टीवी

शादी में दुल्हन को दिया ऐसा गिफ्ट, सब रह गए हक्के-बक्के, वीडियो वायरल

Updated Oct 11, 2021 | 17:58 IST

Bride Groom Funny Viral Video: शादी में एक शख्स ने दुल्हन को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दुल्हन के साथ भाई ने मौज ले ली...
मुख्य बातें
  • बेहद मजेदार है शादी का ये वीडियो
  • शख्स ने दुल्हन को दिया शानदार गिफ्ट
  • गिफ्ट देखकर लोगों की छूट गई हंसी

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के भी काफी मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हमारी हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, एक शख्स ने दुल्हन को ऐसा गिफ्ट दिया जिसे देखकर सब हक्के-बक्के रह गए। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

शादी में दूल्हा-दुल्हन को कई तरह के गिफ्ट मिलते हैं। लेकिन, कुछ लोग मजे लेने के लिए ऐसा गिफ्ट देते हैं जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इतना ही नहीं कई बार तो दूल्हा-दुल्हन गिफ्ट देखकर हक्के-बक्के रह जाते हैं। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ काफी लोग मौजूद हैं। तभी एक शख्स आता है और दुल्हन को गिफ्ट देता है। हैरानी की बात ये है कि शख्स स्टेज पर ही गिफ्ट खोलकर दिखाने लगाता है। सब लोग एकटक होकर गिफ्ट को देखने लगते हैं कि आखिर इसमें ऐसा क्या खास है? लेकिन,  युवक जैसे ही गिफ्ट निकालता है सब देखकर चौंक जाते हैं। आप भी वीडियो में देखें आखिर ऐसा क्या गिफ्ट था?

शख्स ने महफिल लूट लिया...

गिफ्ट देखकर यकीनन आपकी भी हंसी जरूर छूट गई हो गई। सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन गिफ्ट देता है भाई? फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर छा गया है और लोगों को वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'ekmohabbataisibhi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि करीब 90 हजार लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स मौज लेते हुए मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' बहुत ही बेकार गिफ्ट है'। एक ने लिखा, ' इस तरह किसी की बेइज्जती मत करो'। एक अन्य ने लिखा, ' पैसा बर्बाद'।