लाइव टीवी

Video: जोश-जोश में 100 मोमोज खाने का लिया चैलेंज, देखिए क्या हो गई लड़की की हालत?

Updated Jan 05, 2022 | 17:55 IST

आज कल लोगों में मोमोज को लेकर काफी क्रेज है। कुछ लोग तो रोजाना मोमोज खाना पसंद करते हैं। हालांकि, ज्यादा मोमोज खाना सेहत के लिए सही नहीं होता है। इसी कड़ी में यूट्यूबर माधुरी लाहिरी 100 मोमोज चैलेंज लिया और इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल MaddyEats पर भी शेयर किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
मोमोज चैलेंज
मुख्य बातें
  • यूट्यूबर ने लिया सौ मोमोज खाने का चैलेंज
  • मोमोज खाते-खाते हालत हो गई खराब
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कई लोगों में खाने का काफी क्रेज होता है। कुछ लोग तो खाने के पीछे इस तरह 'पागल' हो जाते हैं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ जाती है। सोशल मीडिया पर आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो खाने का चैलेंज लेते और देते हैं। हालांकि, इन चैलेजों को पूरा करने सबके बस की बात नहीं है। इसी कड़ी में एक यूट्यूबर ने लोगों को 100 मोमोज खाने का चैलेंज दिया। लेकिन, मोमोज खाने के दौरान उस यूट्यूबर की क्या हालत होती है आप वीडियो देखकर अंदाजा लगा सकते हैं।  

आज कल लोगों में मोमोज को लेकर काफी क्रेज है। कुछ लोग तो रोजाना मोमोज खाना पसंद करते हैं। हालांकि, ज्यादा मोमोज खाना सेहत के लिए सही नहीं होता है। इसी कड़ी में यूट्यूबर माधुरी लाहिरी 100 मोमोज चैलेंज लिया और इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल MaddyEats पर भी शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की 100 से ज्यादा मोमोज रखकर बैठी है और उसे खाने का चैलेंज लेती है। वह मोमोज को खाना शुरू कर देती है। लेकिन, वीडियो के अंत में उसकी हालत खराब होने लगती है।

मोमोज खाते-खाते बिगड़ गई हालत

उसके एक्सप्रेशन को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उसकी क्या हालत हुई होगी। इतना ही नहीं काफी मोमोज बच भी जाते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को सात लाख 29 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं कई लोग उसकी तारीफ भी कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग इस पर जिंता भी जता रहे हैं। क्योंकि, इतना मोमोज खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है।