लाइव टीवी

एक साथ 6 शेरों ने जिराफ पर किया हमला, लेकिन पलट गई बाजी और फिर हुआ इतना बड़ा 'चमत्कार'

Updated Oct 26, 2021 | 11:38 IST

साउथ अफ्रीका में एक साथ छह शेरों ने जिराफ को दबोच लिया। जिराफ को मारने के लिए शेरों ने पूरी ताकत झोंक दी और दांत गड़ाए। एक शेर तो जिराफ की पीठ पर चढ़कर हमला करने लगा। लेकिन, छह शेर मिलकर भी जिराफ को मारने में कामयाब नहीं हुए।

Loading ...
शेरों ने इस तरह किया जिराफ पर हमला
मुख्य बातें
  • एक साथ 6 शेरों ने किया जिराफ पर हमला
  • जिराफ को मारने में कामयाब नहीं हो सके शेर
  • अकेले जिराफ ने इस तरह किया शेरों का सामना

कहते हैं जब 'जंगल का राजा' शेर दुश्मन या फिर अपने शिकार पर हमला करता है, तो उसका बचना नामुमकिन होता है। उसमें भी अगर एक साथ छह शेर किसी पर हमला करे तो उसका क्या अंजाम होगा ये सोचना भी मुश्किल है। लेकिन, कहते हैं ना किस्मत बड़ी चीज होती है। अगर किसी को जिंदा रहना है तो चाहकर भी कोई मार नहीं सकता? एक जिराफ के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जिस पर एक साथ 6 शेरों ने हमला कर दिया। जिराफ को मारने के लिए शेरों ने पूरी ताकत लगा दी। इसके बावजूद ऐसा 'चमत्कार' हुआ, जिसमें जिराफ जिंदा बच गया। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

साउथ अफ्रीका में एक साथ छह शेरों ने जिराफ को दबोच लिया। जिराफ को मारने के लिए शेरों ने पूरी ताकत झोंक दी और दांत गड़ाए। एक शेर तो जिराफ की पीठ पर चढ़कर हमला करने लगा। लेकिन, छह शेर मिलकर भी जिराफ को मारने में कामयाब नहीं हुए। इतना ही नहीं कोई भी शेर जिराफ की गर्दन तक नहीं पहुंच पाया। क्योंकि, गर्दन पर हमला करके ही शेर शिकार को खत्म करता है।   

जिराफ की किस्मत

हैरानी की बात ये है कि इतना सब होने के बावजूद जिराफ ने हिम्मता नहीं हारी। हालांकि, उसने शेरों से लड़ाई भी नहीं की। लेकिन, ताकत और बहादुरी से उसने शेरों का सामना किया। कड़ी मशक्कत के बाद जब शेरों को कामयाबी नहीं मिली तो सभी शेरों ने जिराफ को छोड़ने का फैसला किया। एक-एक कर सारे शेर वापस चले गए। क्योंकि, जिराफ की गर्दन तक कोई भी नहीं पहुंच पाया। परिणाम ये हुआ कि चमत्कारिक रूप से 6 शेरों के बीच जिराफ अपनी जिंदगी को बचाने में कामयाब हो गया। अब यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है और लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।